Sharda Sinha Health Update: छठी मैय्या के गीतों की आवाज और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनकी तबियत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थीं। कल रात से वह वेंटिलेटर पर थीं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके निधन की जानकारी दी है।
View this post on Instagram
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है। 26 अक्टूबर को एम्स के कैंसर सेंटर में मेडिकल आंकोलॉजी विभाग में भर्ती करवाया गया था। कल रात से लगातार उनकी स्थिति गंभीर होने की खबर आ रही थीं, जिससे पूरा देश दुखी था और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था। लेकिन, आज इस दुखद खबर ने सभी को निराश कर दिया है।
छठी मैय्या के गीतों की आवाज शारदा सिन्हा पिछले कई सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पहले उनकी तबियत ठीक बनी हुई थी। लेकिन, 26 अक्टूबर को तबिय बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन, सोमवार रात से उनकी सेहत फिर बिगड़ने लगी। इसके बाद दोबारा से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। वह कल से वेंटिलेटर पर थीं।
शारदा सिन्हा के बेटे ने सुबह उनकी सेहत की जानकारी देते हुए फेसबुक लाइव के जरिए कहा था कि वह वेंटिलेट पर हैं और डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को कहा और बताया था कि प्रधानमंत्री ने फोन कॉल के जरिए, शारदा जी का हालचाल पूछा और उन्हें हिम्मत दी है।
शारदा सिन्हा एक प्रसिध्द लोक गायिका थीं। वह छठ गीतों के लिए जानी जाती थीं। देश के जिस भी हिस्से भी छठ पूजा होती है, वहां उनके गाए गीत जरूर सुनने को मिलते हैं। शारदा सिन्हा के निधन ने पूरे देश को दुखी कर दिया है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।