Rangoli Designs For Sawan 2024: तीज-त्योहार के मौके पर हम घर में साफ-सफाई से लेकर पूजा पाठ तक करते हुए कई चीजों का खासतौर से ध्यान रखते हैं। ऐसे में हम सभी अपने घर को तरह-तरह की चीजों की मदद से सजाते भी हैं। सावन का महीना शुरू हो चुका है। हर सोमवार को पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं।
घर के आंगन के साथ-साथ आप मंदिर में सावन का मौके पर महादेव के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं महादेव रंगोली के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन रंगोली डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-
शिवभक्त हैं और घर के मंदिर में भगवान शिव के इस प्रसिद्ध स्टेचू को रंगोली के जरिये बनाना चाहते हैं तो इस तरह से पीछे की तरफ सूर्य बनाकर आदियोगी बना सकते हैं। सूर्य का बैकग्राउंड रंगोली को आकर्षक बनाने में मदद करेगा।
शिव भक्त हैं और घर के मंदिर में रंगोली बनान चाहते हैं तो इस तरह के बारीकी से बनाअव गए डिजाइन को बना सकती हैं। भगवान शिव के चित्र के साथ आप फूल-पत्तियां बना सकती हैं। इन फूल और पत्तियों को सही तरीके से शेप देने के लिए माचिस की तीली और चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भगवान शिव की पूजा करते हुए आप अपनी प्रेम भावना को रंगोली के जरिये भी दिखा सकती हैं। इसके लिए आप शिवलिंग के साथ में रंगोली के डिजाइन को बना लें। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए डार्क कलर्स का इस्तेमाल करें। इस तरह की रंगोली को आप गोल बैकग्राउंड के साथ भी बना सकती हैं।
अगर आप रंगोली बनाने में माहिर नहीं है या सिंपल सी रंगोली मंदिर में बनाना चाहती हैं तो माथे पर लगा तिलक और महादेव लिखकर रंगोली को पूरा कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो त्रिशूल और डमरू के डिजाइन को भी रंगोली में बना सकती हैं। देखने में यह काफी सिंपल और खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra Rangoli Design 2024: 'जय जगन्नाथ' रंगोली से सजाएं घर का आंगन, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार
सावन की रंगोली में सबसे ज्यादा शिवलिंग और बेलपत्र की रंगोली को आंगन या मंदिर में बनाया जाता है। आप भी काले रंग या रंग-बिरंगे कलर्स की मदद से रंगोली का सिंपल सा डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो शिव से जुड़ी कुछ लाइन्स या जाप भी रंगोली के जरिये लिख सकती हैं।
अगर आपको रंगोली के ये आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।