herzindagi
significance of keeping snake plant near lord shiva by expert

सावन के महीने में भगवान शिव के पास जरूर रखें स्नेक प्लांट, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

अगर आप सावन के महीने में शिव जी की कृपा पाना चाहती हैं तो घर में जरूर लगाएं स्नेक प्लांट। 
Editorial
Updated:- 2022-07-21, 14:32 IST

सावन का महीना बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में शिव जी का पूजन बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो पूरे सावन के महीने शिव पूजन करता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलने के साथ विशेष फलों की प्राप्ति भी होती है। इस महीने में शिव पूजन के साथ कुछ पौधों का भी विशेष महत्व है। उन्हीं पौधों में से एक है स्नेक प्लांट।

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को यह पौधा विशेष रूप से प्रिय है। जो व्यक्ति सावन के महीने में स्नेक प्लांट अपने घर में लगाता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलने के साथ शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।

मान्यता यह है कि यदि आप घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर के पास स्नेक प्लांट रखते हैं तो इसके अचूक फायदे हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि सावन के महीने में शिव मूर्ति के पास स्नेक प्लांट रखने के क्या फायदे हैं।

घर में क्यों लगाएं स्नेक प्लांट

snake plant benefit for home

ऐसा माना जाता है कि यदि घर में स्नेक प्लांट लगा होता है तो ये घर में खुशहाली का कारक बनता है। वास्तु के अनुसार भी यह पौधा अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस पौधे को घर के ईशान कोण में रखते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि का कारक बन सकता है। यही वजह है कि इस पौधे को घर के मंदिर के पास रखना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस पौधे को घर में यदि सही जगह पर रखा जाता है तो ये आर्थिक लाभ का कारक भी बनता है।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, जानें इसके फायदे

सावन के महीने में स्नेक प्लांट लगाने के फायदे

snake plant with shiva murti

ज्योतिष के अनुसार भी स्नेक प्लांट घर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर सावन के महीने में को घर में रखने से कई फायदे होते हैं। इस पौधे को यदि आप भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के आस पास रखते हैं तो इससे शिव जी की असीम कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना शिव जी का सर्व प्रिय महीना है और इस महीने में शिव जी के साथ नागों की पूजा का भी विधान है। यही वजह है कि इस पौधे को शिव मूर्ति के साथ रखने की सलाह दी जाती है।

घर में स्नेक प्लांट रखते समय ध्यान रखें ये बातें

snake plant benefits for home in sawan month

  • ऐसा माना जाता है कि स्नेक प्लांट को कुछ नियमों से लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन की कभी भी कमी नहीं होती है।
  • स्नेक प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसके आस-पास कोई और पौधा न लगाएं। हालांकि आप स्नेक का ही दूसरा पौधा लगा सकते हैं।
  • स्नेक प्लांट वायु शुद्ध करता है और मानसिक शांति देता है। इसलिए आप इसे घर के भीतर कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन लिविंग रूम सबसे बेहतर स्थान है।
  • इसमें कभी भी बहुत ज्यादा पानी न डालें, लेकिन ध्यान में रखें कि ये पौधा सूखना नहीं चाहिए।
  • यदि आप करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो इस पौधे को ऑफिस की डेस्क में भी रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:सावन के महीने में घर में लगाएं तुलसी का पौधा, रामा और श्यामा में से कौन सी है ज्यादा शुभ

यदि आप सावन के महीने में स्नेक प्लांट घर में लगाती हैं तो ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का कारक बनता है। लेकिन इसे सही स्थान पर लगाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and gardenkingknowhow.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।