herzindagi
Salt For Money tips

दिवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं नमक के ये चमत्कारी टोटके

देवी लक्ष्‍मी को दिवाली के पर्व अति प्रसन्न करने के लिए आप भी अपना सकते हैं नमक के ये आसान टोटके।
Editorial
Updated:- 2022-10-10, 11:37 IST

Salt Astrology। दिवाली के पर्व पर पूरे देश में देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। इस पर्व को धन से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के पर्व पर यदि पूरे दिन विधिवत तरीके से पूजा पाठ किया जाए और घर को साफ रखा जाए तो देवी लक्ष्मी आपके घर जरूर पधारती हैं।

देवी लक्ष्मी का घर में आगमन ही इस बात का संकेत होता है कि आपकी सारी आर्थिक समस्याएं और कष्ट अब खत्म होने वाले हैं। ऐसे में हर कोई दिवाली के दिन को विशेष बनाने और देवी लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करने के लिए खास तैयारी करता है।

इन सभी के बीच कुछ और भी विशेष चीजें होती हैं, जो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं और उन्हें घर में पधारने के लिए विवश भी करती हैं। नमक ऐसी ही चीजों में से एक है। नमक का वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र दोनों में ही महत्व बताया गया है।

दिवाली के दिन यदि आप नमक के कुछ उपाय या टोटके अपनाती हैं, तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होकर धन की वर्षा भी कर सकती हैं।

इस विषय पर हमारी बात पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, 'धार्मिक कथाओं की मानें तो दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य महर्षि भृगु के पुत्र थे और उनकी बहन भारगवी थीं, जो देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप थीं। इसी लिए शुक्रवार का दिन भी देवी लक्ष्‍मी और शुक्राचार्य को समर्पित है। शुक्र ग्रह के स्वामी शुक्राचार्य को सफेद रंग अति प्रिय है। सफेद नमक भी शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए दिवाली के दिन यदि आप नमक के उपाय करती हैं, तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। '

इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

पंडित जी दिवाली के दिन नमक के कुछ विशेष उपाय भी बताते हैं-

salt remedies for wealth and prosperity

नमक का पोछा लगाएं

वैसे तो आप नियमित पूरे घर में नमक के पानी का पोछा लगा सकती हैं, मगर दिवाली के दिन यदि आप ऐसा करती हैं तो देवी लक्ष्‍मी अधिक प्रसन्न होती हैं। नमक से घर का वास्तु दोष दूर होता है और जो घर दोष रहित होता है उस घर में देवी लक्ष्‍मी का वास होता है। इतना ही नहीं, नमक के पानी से पोछा लगाने पर घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है।

बाथरूम में नमक रखें

घर में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बाथरूम और घर पर मौजूद नालियों से होता है। इसलिए दिवाली के पर्व पर आपको सुबह ही नमक से नालियों के पास एक रेखा खींच देनी चाहिए। साथ ही आपको बाथरूम में सुबह एक कटोरी में सफेद नमक भरी कटोरी रखनी चाहिए और दिवाली की रात में उस नमक को घर के बाहर सड़क पर फेंक देना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो घर साफ रहता है और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

नमक खरीदें

दिवाली के दिन कुछ चीजें जरूर खरीदनी चाहिए और नमक भी इन्हीं में से एक है। इस बात का भी ध्‍यान रखें कि जो नमक आपने दिवाली के दिन खरीदा है, उसका प्रयोग खाना पकाने में जरूर करें। इतना ही नहीं, इस बात का भी विशेष ध्‍यान रखें कि दिवाली के दिन आपको किसी को भी नमक का दान नहीं करना है। यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपको धन की हानि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- लक्ष्मी जी के हैं ये 8 स्वरूप, जानें किसकी पूजा करने से क्या मिलता है फल

Diwali Par Aise Hogi Paise Ki Barish

नमक के पानी से स्नान करें

नमक के पानी से आपको केवल घर में पोछा ही नहीं लगाना है बल्कि आपको इस पानी से स्नान भी करना चाहिए। ऐसा करने से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहती है। आपके स्वास्थ्य के लिए भी नमक के पानी से स्नान करना बहुत अच्छा सिद्ध हो सकता है।

नजर दोष दूर करने के लिए नमक के उपाय

यदि आपके परिवार का कोई सदस्य बहुत समय से बीमार है, तो हो सकता है कि वह नजर दोष का शिकार हो। इसलिए दिवाली की रात नजर दोष (बुरी नजर उतारने के सरल उपाय) दूर करने के लिए आपको मुट्ठी भर नमक को उस सदस्य के सिर के ऊपर से 7 बार उल्टी और सीधी दिशा में घुमा कर नाली में फेंक देना चाहिए।

उम्‍मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।