अपने Love के साथ ब्रेकफास्‍ट कर रहे हैं सलमान, वायरल हो रहा है वीडियो

पनवेल के फार्महाउस में लॉकडाउन की वजह से फंसे  सलमान खान ने शेयर किया आपने 'लव' के साथ शानदार वीडियो। 

salman khan farmhouse wiki

कोराना वायरस संक्रमण के चलते पूरा देश लॉकडाउन की वजह से रुका हुआ है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं। इन सभी के साथ कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने घर से दूर फंस गए हैं। इन्‍हीं में से एक सलमान खान।

सलमान खान आजकल मुंबई से दूर अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। वह यहां कुछ दिन पहले आए थे। उनके साथ छोटे भाई सोहेल खान के बेटे भी आए थे। मगर, उसी दौरान पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। तब से सलमान यहीं फंसे हुए हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सलमान खान ने शेयर किया अपना लॉकडाउन एक्सपीरियंस, कहा तीन हफ्तों से अपने परिवार से नहीं मिला

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) onApr 10, 2020 at 8:27am PDT

सलमान खान पनवेल में कैसे वक्‍त गुजार रहे हैं वह इसका वीडियो शेयर करते रहते हैं। सलमान ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह हॉर्स रायडिंग कर रहे हैं और वह जिस घोड़े पर सवार हैं उसे 'माई लव' भी कह रहे हैं।इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, जानें किसकी कितनी है कीमत

इतना ही नहीं सलमान खान ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान खुद भी पत्तियां खा रहे हैं और घोड़े को भी पत्तियां खिला रहे हैं। पत्तियां खाते वक्‍त सलमान कह रहे हैं 'यह बहुत टेस्‍टी हैं' इतना ही नहीं सलमान खान अपने सिर पर भी पत्तियां रख कर घोड़े को खिला रहे हैं। इन दोनों ही वीडियो में घोड़ों के लिए सलमान का प्‍यार साफ झलक रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: सलमान खान-ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की कुछ तस्‍वीरें जिनमें झलकता था एक दूसरे के लिए प्‍यार

View this post on Instagram

Breakfast with my love...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) onApr 9, 2020 at 10:44pm PDT

सलमान खान 3 हफ्तों से पनवेल के फार्महाउस में हैं। एक वीडियो में वह दुख जताते हुए कहते हैं, 'मैंने 3 हफ्तों से अपने पिता जी को नहीं देखा है। मगर, मैं डर चुका हूं। ऐसा कहा जाता है कि जो डर गया समझो मर गया। मगर, इस बार डर कर मैं अपनी लाइफ बचा रहा हूं। मेरे तरह आपको भी इस वक्‍त घर पर ही होना चाहिए।'एक लड़की के चक्कर में सलमान खान को मिला था पहला विज्ञापन, जानें पूरी कहानी

वैसे एक वीडियो यूलिया वंतुर ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह भी हॉर्स राइडिंग कर रही हैं। यूलिया ने वीडियो पर कैप्‍शन लिखा है 'बहुत दिन हो गए' यह वीडियो भी सलमान खान के पनवेल फार्महाउस का ही लग रहा है। हालाकि, यह वीडियो नया नहीं है पुराना है। गौरतलब है कि यूलिया वंतुर और सलमान खान का नाम कई बार साथ में जोड़ा जा चुका है। मगर, दोनों ने ही खुल कर कभी भी अपने रिश्‍तों के बारे में मीडिया में कोई जिक्र नहीं किया है।सलमान खान कैसे बने बॉलीवुड के दबंग? उन से जुड़े ये 10 रोचक सवालों का दें जवाब

खैंर, सलमान खान ने कई बार अपने पनवेल फार्महाउस की तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं मगर, पहली बार इस वीडियो के जरिए उनके खूबसूरत फार्महाउस को देखने का भी मौका मिल गया है।फिर हुई सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की बात, ऐश्वर्या और संगीता के नाम पर ऐसा था उनका रिएक्शन

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP