बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। जिस तरह सुबह उनकी मृत्यु की खबर आई वो देखकर सभी चौंक गए थे। दो साल चले कैंसर के इलाज के वक्त भी ऋषि कपूर ने हार नहीं मानी। मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी नीतू कपूर आखिरी वक्त तक उनके साथ ही थीं। ऋषि कपूर की मौत अभी तक उनके फैन्स और बॉलीवुड के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। जाने माने एक्टर इरफान खान की मौत के बाद ऋषि कपूर की मौत एक सदमे की तरह लग रही थी।
ऋषि कपूर आखिरी बार इमरान हाश्मी की फिल्म 'द बॉडी' में दिखे थे और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी थी। वो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में काम करने वाले थे। 55 साल के अपने करियर में ऋषि कपूर ने नाम और शोहरत दोनों ही कमाए। उनके फैन्स उन्हें बहुत प्यार करते थे। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपूर खानदान का हिस्सा होने के बाद, पृथ्वी राज कपूर का पोता और राज कपूर का बेटा होने के बाद भी ऋषि कपूर ने अपना नाम खुद बनाया।
इसे जरूर पढ़ें- करिश्मा कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की throwback फोटो, कश्मीर की वादियों में नीतू और बच्चों संग कर रहे थे सैर
इतने करोड़ की है जायदाद-
Cinemaholic की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर ने अपने परिवार के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए की जायदाद छोड़ी है। ये उनका औसत नेट वर्थ था।
ऋषि कपूर मुंबई के पाली हिल इलाके में 1 एकड़ के एक लग्जरी घर के मालिक थे। इस बंगले का नाम उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर रखा था। 'कृष्णा राज' नाम का ये बंगला बहुत ही आलीशान है जिसमें स्विमिंग पूल, थिएटर सिस्टम और अन्य तरह की सभी लग्जरी चीज़ें मौजूद हैं।
कारों के थे शौकीन-
ऋषि कपूर कारों के बहुत शौकीन थे। उनके पास बहुत बड़ा कार कलेक्शन था। इसमें रॉयल एसयूवी और ऑडी शामिल थीं जो उनकी पसंदीदा थीं। उनके पास पोर्शा, बीएमडब्लू ब्रांड की गाड़ियां भी थीं। एक अनुमान के मुताबिक ऋषि कपूर की गाड़ियों का कलेक्शन 7.2 करोड़ के आस-पास का था।
वो सालाना 20 करोड़ रुपए तक की आय कर लेते थे, फिल्मों में एक्टिंग के अलावा, उनके पास बतौर निर्माता-निर्देशक होते हुए भी काफी पैसा आता था। इसी के साथ, उन्हें कुछ विज्ञापनों की रॉयल्टी भी मिलती थी।
इसे जरूर पढ़ें- See Video: ऋषि कपूर के लिए रखी गई पूजा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने परिवार संग यहां की अस्थियां विसर्जित
ऋषि कपूर तो अब नहीं रहे, लेकिन उनका परिवार उनके पीछे है। जिस तरह से ऋषि कपूर अपने फैन्स को एंटरटेन करते थे और उनकी किस्से कहानियों से लेकर अपनी बातें बताते थे वो तारीफ के काबिल था। कुछ लोग तो सिर्फ ऋषि कपूर की ट्वीट का इंतज़ार करते थे। अब वो हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें जरूर हमारे साथ हैं। ऋषि कपूर को हमारी ओर से श्रद्धांजलि।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
All photo credit: Neetu Kapoor instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों