करिश्मा कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की throwback फोटो, कश्मीर की वादियों में नीतू और बच्चों संग कर रहे थे सैर

करिश्मा कपूर ने ऋषि कपूर के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक उस कश्मीर ट्रिप की भी है जिसमें ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ गए थे।

best images of rishi kapoor throwbakc

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। ऋषि लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। जिस तरह से अचानक उनके निधन की खबर आई उसने सभी को चौंका दिया। एक दिन पहले इरफान खान की मृत्यु और एक दिन बाद ऋषि कपूर का निधन बहुत ही दुखद रहा। ऋषि कपूर ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह आदि ने ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भी कई लोग शामिल नहीं हो पाए, लेकिन पूरा कपूर खानदान इस मौके पर एकजुट दिखा। सैफ अली खान-करीना संग रणधीर कपूर, अरमान और अदर जैन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अभिषेक बच्चन आदि सेलेब्स ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन को पहुंचे।

इसे जरूर पढ़ें- बचपन से लेकर जवानी तक, देखिए ऋषि कपूर की 13 बेमिसाल तस्वीरें

करिश्मा कपूर इस मौके पर पहुंच तो नहीं पाईं, लेकिन वो तभी से सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। करिश्मा कपूर ने एक खास तस्वीर शेयर की जिसमें ऋषि कपूर के साथ वो खुद, करीना कपूर, रणवीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और नीतू सिंह खड़े हैं। तस्वीर में साल दिया गया है 1988, ये तस्वीर करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। रणवीर और करीना काफी क्यूट लग रहे हैं इस तस्वीर में और साथ ही साथ ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऊपर आप उस तस्वीर को देख सकते हैं।

ये एकलौती तस्वीर नहीं है जो करिश्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमतक पहुंची है। करिश्मा ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो 70 के दशक और 90 के दशक में ऋषि कपूर के साथ खड़ी दिख रही हैं। इनमें से एक में तो वो बहुत छोटी हैं और ऋषि कपूर की गोद में मौजूद हैं।

rishi kapoor and karisma kapoor childhood

इतना ही नहीं करिश्मा ने दादा राज कपूर के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर साथ दिख रहे हैं। राज कपूर और ऋषि कपूर के अलावा, करिश्मा कपूर भी हैं। ये तस्वीर भी करिश्मा के बचपन की ही है।

rishi kapoor and raj kapoor childhood



इसके अलावा, करिश्मा ने एक तस्वीर कपूर खानदान की भी शेयर की है जिसमें उनके पिता रणधीर कपूर का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसमें नीतू कपूर, रणधीर कपूर, बबिता कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन, अरमान जैन, सैफ अली खान, अदर जैन, कुनाल कपूर पोज करते नजर आ रहे हैं।

rishi kapoor with kapoor khandan

इसे जरूर पढ़ें- ऋषि कपूर के लिए रखी गई पूजा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने परिवार संग यहां की अस्थियां विसर्जित



करिश्मा कपूर के अलावा, नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'End of our story' (हमारी कहानी खत्म)

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) onMay 1, 2020 at 11:20pm PDT



ऋषि कपूर के जाने के बाद से ही लगातार उनकी थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। उनके परिवार वाले उन्हें याद कर रहे हैं और उसके साथ ही उनके फैन्स भी उनकी याद में सोशल मीडिया पर काफी कुछ पोस्ट कर रहे हैं। दो दिन तक ऋषि कपूर ट्विटर पर ट्रेंड भी करते रहे।



यकीनन अप्रैल महीना जाते-जाते फिल्मी दुनिया के दो बड़े दिग्गज ले गया। हर जिंदगी की ओर से इरफान खान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे जरूर शेयर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP