कुछ लोग अपनी एक्टिंग से सभी का मन मोह लेते हैं और उनमें से एक थे ऋषि कपूर। बॉलीवुड के चिंटू जी का जन्मदिन 4 सितंबर को होता है पर निराशा की बात ये है कि 2020 में 29 अप्रैल को वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके जन्मदिन पर उनकी खूबसूरत यादों को तो हम संजो कर रख ही सकते हैं।
ऋषि कपूर की एक्टिंग और उनकी खूबसूरत और क्यूट मुस्कुराहट के दीवाने लाखों थे। फिल्म बॉबी में वो भोला भाला लड़का बहुत से लोगों को भा गया था। उसके बाद ऋषि कपूर ने कभी पलट कर नहीं देखा। वो बेमिसाल एक्टर थे और उतने ही अच्छे इंसान भी। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते थे और कई बार वो अपने बचपन और जवानी की कई तस्वीरें भी शेयर किया करते थे। आज उन्हीं में से कुछ तस्वीरें हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं। ऋषि कपूर के बचपन से लेकर जवानी तक और परिवार के साथ आखिरी आउंटिंग तक की तस्वीरें खास हैं।