What helps bougainvillea grow: बोगनवेलिया पर लगे फूलों से पूरा गार्डन महक उठता है। बोगनवेलिया पर एक साथ ढेर सारे फूल आते हैं और यही इस पौधे की खासियत है। हालांकि, कई बार बोगनवेलिया पर फूलों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लग जाती है। इसके पीछे का कारण क्या है, इस आर्टिकल में जानें।
बोगनवेलिया के लिए सही मिट्टी का चुनाव करना जरूरी है। ज्यादा पानी और नमी वाली मिट्टी बोगनवेलिया के लिए ना चुनें। साथ ही मिट्टी में थोड़ी रेत भी मिलाएं। इससे पौधे की ग्रोथ जल्दी और अच्छे से होती है। (पौधों की मिट्टी में क्या मिलाएं)
इसे भी पढ़ेंः अगर खराब हो जाते हैं आपके गुलाब के पौधे या नहीं आते हैं अच्छे फूल तो ये 3 हैक्स आएंगे काम
बोगनविलिया लगाते वक्त सही गमला चुने। बोगनवेलिया का पौधा अच्छे से ग्रो करे इसके लिए जरूरी है कि इसकी जड़ें थोड़ी जगह तक सीमित हों। इसलिए कोशिश करें कि आप सही कंटेनर चुने और साथ ही उसके नीचे होल भी करें। इससे एक्सट्रा पानी निकल जाता है और पौधे को ऑक्सीजन अच्छे से मिलती है।
कुछ लोग बोगनवेलिया को ज्यादा तो कुछ कम धूप लगाते हैं, जो गलत है। ऐसा करने से बोगनवेलिया के फूल या तो मुरझा जाते हैं या आते ही नहीं है। कम से कम 6 घंटे की धूप बोगनवेलिया को जरूर लगवाएं। साथ ही ज्यादा धूप लगने से भी बचे।
इन सभी टिप्स के अलावा बोगनवेलिया को ज्यादा पानी देने से भी बचे। ऐसा करने से पौधे को नुकसान पहुंचता है। वहीं अगर बारिश का मौसम है, तो आप पौधे में पानी में डालें। बरसात में पौधों को खुद ब खुद पानी मिल जाता है।
बोगनवेलिया में बहुत से लोग खाद नहीं डालते हैं। ऐसा करना गलत है। कम से कम 2 हफ्ते में 1 बार बोगनवेलिया में खाद जरूर डालें। केले और फलों के छिलके को मिलाकर आप घर में भी खाद बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः बोगनवेलिया के पौधे का ऐसे रखें ध्यान, गार्डन हो जाएगा फूलों से गुलजार
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।