Bougainvillea Plant Care: बालकनी में लगा बोगनवेलिया का पौधा किसे पसंद नहीं होता है, भला। क्योंकि ये पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है बल्कि घर को एक फ्रेश वातावरण भी देता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा कहीं पर भी लगा हो, लेकिन इसमें फूल आते ही हैं और इसे लगाना भी बहुत आसान है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि बोगनवेलिया के पौधे ठीक से ग्रोथ नहीं हो पाती या ये पौधा सूखने लग जाता है।
अगर आपके पौधे में भी ये समस्या देखने के मिल रही है, तो आपको बता दें कि कि ऐसा तब होता है जब पौधे में किसी पोषक तत्व की कमी होती है। इसलिए लोग पौधे की ग्रोथ के लिए खाद, लिक्विड फर्टिलाइजर और तमाम पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अब बाजार में पौधे की देखभाल करने के लिए कई तरह के फर्टिलाइजर उपलब्ध हैं।
लेकिन अगर आप अपने बोगनवेलिया के पौधे को केमिकल युक्त फर्टिलाइजर या फिर दावा से बचाना चाहती हैं, तो आप घर पर नारियल पानी की मदद से नेचुरल फर्टिलाइजर बना सकती हैं। हालांकि, ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है कि आप पौधे में नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है कि आप नारियल पानी की की मदद होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं। क्योंकि नारियल पानी पौधे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है और पौधे की नियमित ग्रोथ होने लगती है। इसके अलावा, आप नारियल के पानी से साथ अनाज का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-आखिर क्यों आपको बोगनवेलिया के पौधे में नहीं आ रहे फूल? जानें कारण
इसे ज़रूर पढ़ें-मोगरे के पेड़ में चाहिए ढेरों फूल तो करें ये काम, खुशबू से महकने लगेगा आपका घर
वैसे तो बोगनवेलिया के पौधे में फूल न आने की समस्या बहुत कम देखी जाती है, लेकिन अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए ये फर्टिलाइजर उपयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है, कैसे आइए जानते हैं।
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।