मोगरे का पौधा हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके पौधे में बेहतर तरीके से फूल नहीं आते। मोगरे का पौधा अगर किसी के घर लगा हुआ है तो उसका घर खुशबू से महक जाता है। फूलों की बात करें तो हमेशा ही इसके फूल एक पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं। कई लोग अपने घर में मोगरे के पौधे को लगाते तो हैं, लेकिन साल खत्म होने से पहले उसे हटा देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका पौधा सूख गया। मैं आपको बता दूं कि मोगरे के पौधे का एक डोरमेंट पीरियड आता है जो सर्दियों में होता है और स्प्रिंग तक चलता है। इस दौरान मोगरे का पौधा लगभग पूरा ही सूख जाता है। पर इसे कटिंग करके ऐसे ही छोड़ देना चाहिए जिससे पौधे के दोबारा उगने की गुंजाइश बढ़ जाए और ये अगले सीजन में और भी ज्यादा फूल दे।
अब बात करते हैं मोगरे में और भी ज्यादा फूल उगाने की। मोगरे का पौधा लगाते तो कई लोग हैं, लेकिन कुछ लोगों के घर में इस पौधे में फूल बहुत ही कम आते हैं। अगर आपको भी मोगरे के पौधे में बहुत सारे फूल चाहिए तो आपको पानी के साथ कुछ फर्टिलाइजर मिलाकर डालने चाहिए। आज हम नॉर्मल मोगरा केयरिंग टिप्स के साथ इस पौधे के लिए इस्तेमाल होने वाले फर्टिलाइजर के बारे में भी बताएंगे।
मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल आए इसके लिए आपको मेंटेनेंस का भी ध्यान रखना होगा। फिलहाल मोगरे का सीजन चल रहा है और इसके पौधे की खुदाई भी जरूरी है।
अब बात करते हैं उन फर्टिलाइजर्स की जिनका इस्तेमाल आप मोगरे में ज्यादा फूल लाने के लिए कर सकते हैं।
मोगरे के लिए आप केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करके उसमें बहुत सारे फूल ला सकते हैं। इसके लिए आप एनपीके फर्टिलाइजर यूज करें। ये आराम से किसी भी नर्सरी, सीड स्टोर या ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा। NPK फर्टिलाइजर खासतौर पर फूलों के लिए ही होता है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है। 1 टीस्पून फर्टिलाइजर आप 5 लीटर पानी में मिलाकर अपने पौधे पर ऊपर से नीचे की तरफ डालें। इसे स्प्रे बॉटल में इस्तेमाल करके डालेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।
इस फर्टिलाइजर को आप गुलाब, गुड़हल, कमल के पौधे, मोगरे, चांदनी आदि बहुत सारे फूलों वाले पौधों में डाल सकते हैं। ये गुच्छे-गुच्छे में फूल लेकर आएगा और आपके पौधों को और भी ज्यादा हेल्दी बनाएगा।
अगर आपको मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल चाहिए और कोई केमिकल फर्टिलाइजर नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके लिए आप हैवी पोटेशियम वाले फर्टिलाइजर बनाएं। इसके दो तरीके हो सकते हैं।
प्याज के छिलकों से बनाएं फर्टिलाइजर- पानी में दो-तीन दिनों तक प्याज के छिलके डालकर रखें और फिर उस पानी को छानकर मोगरे के पौधे में डालें। इसे आप हर दो हफ्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं।
केले के छिलकों से बनाएं फर्टिलाइजर- केले के छिलकों में बहुत ज्यादा पोटेशियम होता है और ऐसे में वो मिट्टी में मिलाकर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। केले के छिलके को सुखा दें और फिर उन्हें पीसकर उसका पाउडर मिट्टी के साथ मिक्स करें। इसे मिट्टी को खोदकर भी डाला जा सकता है जिससे जड़ों तक ये फर्टिलाइजर पहुंच जाए।
ये सभी तरीके मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। इन टिप्स को ट्राई करें और हमें अपना एक्सपीरियंस जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Freepik/ Shutterstock/ Indiamart/ Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।