भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश की मौद्रिक नीति से लेकर बैंकों के नियमन तक कई अहम कार्यों को अंजाम देता है। इसके प्रतिष्ठित पदों पर बैठे अधिकारी बेहद अनुभवी और विशेषज्ञ होते हैं। इनमें पहले नंबर पर गवर्नर और उसके बाद, डिप्टी गवर्नर का पद होता है। गवर्नर की नियुक्ति भारत के प्रधानमंत्री और कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वहीं, डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा सर्च कमेटी या चयन बोर्ड बनाकर की जाती है। इन्हें विशेष अधिकार और सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।
कुछ ऐसी बातें भी जो शायद आपको नहीं पता होंगी। क्या आपने कभी सोचा है कि देश की आर्थिक दिशा तय करने वाले RBI के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर को कितनी सैलरी मिलती है? कौन-सी खास सुविधाएं उन्हें दी जाती हैं और किन बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ उनके कंधों पर होता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर की सैलरी, सुविधाएं और जिम्मेदारियों के बारे में बताते हैं।
भारती रिजर्व बैंक यानी RBI के गवर्नर को प्रति माह ₹2,50,000 का मूल वेतन मिलता है। वहीं, डिप्टी गवर्नर का मासिक वेतन ₹2,25,000 है। सैलरी के अलावा भी इन पदों पर नियुक्त अधिकारी को कई सुविधाएं और अन्य भत्ते मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए RBI द्वारा कौन सी नोट को नहीं किया जाता है एक्सेप्ट?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर को विभिन्न भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं। गवर्नर को मुंबई के मालाबार हिल्स में आधिकारिक निवास मिलता है, जिसकी अनुमानित मूल्य ₹450 करोड़ है। आधिकारिक कार्यों के लिए वाहन और चालक की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें अन्य भत्ते में महंगाई भत्ता, ग्रेड भत्ता, शिक्षा भत्ता, चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति आदि दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- घर बैठे RBI के इस एक ऐप से पाएं बैंकिंग से जुड़ी सारी जानकारी, बस करना होगा ये काम
RBI के गवर्नर के रूप में, व्यक्ति देश की मौद्रिक नीति, बैंकिंग प्रणाली की स्थिरता और वित्तीय विनियमन की देखरेख करता है। जबकि डिप्टी गवर्नर विभिन्न विभागों की निगरानी करते हैं और गवर्नर की सहायता करते हैं। वर्तमान में, चार डिप्टी गवर्नर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक को विशिष्ट पोर्टफोलियो सौंपा जाता है।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं पूनम गुप्ता? जानें RBI की नई डिप्टी गवर्नर के बारे में सबकुछ, जो IMF और वर्ल्ड बैंक में भी कर चुकी हैं काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।