रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लगभग 86 की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें रतन टाटा देश के सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्तियों में से एक हैं। टाटा ग्रुप को शुरुआत से ही भारत के सबसे चर्चित बिजनेस घरानों में से एक माना जाता है। रतन टाटा ने एक लंबे अर्से से इस ग्रुप को संभाल रखा था। टाटा ग्रुप के साम्राज्य को दिन दोगुना और रात चौगुनी करने में रतन टाटा का बड़ा हाथ रहा।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि रतन टाटा के बाद, अब टाटा समूह की विरासत उनकी अगली पीढ़ी आगे बढ़ाएगी। उनके निधन के बाद उत्तराधिकारी पर सबकी नजरें टिकी हैं, जो नमक से लेकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री तक के कारोबार वाले समूह के भविष्य के लीडर के रूप में उभर रहे हैं। हालांकि, गाहे-बगाहे टाटा ग्रुप को लेकर एक के बाद एक बातें होती आई हैं।
रतन टाटा के निधन के बाद, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के तीन बच्चों को टाटा ग्रुप की कमान सौंपने की प्रक्रिया तेज हो गई है। तो चलिए जानते हैं इन तीनों के बारे में जिन्हें टाटा का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बड़े बेटे हैं नोएल टाटा। हालांकि, नोएल टाटा टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन नहीं हैं, लेकिन वो 2019 में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में शामिल हुए थे और वो टाटा ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी भी एक्टिव हैं। नोएल टाटा के तीनों बच्चे लेह टाटा, नेविल टाटा और माया टाटा अब टाटा ग्रुप की अगली पीढ़ी माने जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Unseen Pictures: जवानी के दिनों में कितने हैंडसम दिखते थे रतन टाटा, देखें तस्वीरें
लेह टाटा सबसे बड़ी हैं और 2002 से ही टाटा के ताज ग्रुप ऑफ होटल्स का कार्यभार संभाल रही हैं। एक रिपोर्ट बताती है कि लेह मैड्रिड स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर्स करके आई हैं। उन्होंने ताज ग्रुप में अपनी शुरुआत ही सेल्स असिस्टेंट मैनेजर पद से की थी और अब वो उसकी बागडोर संभाल रही हैं। अब टाटा ग्रुप में उन्हें और जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उन्हें ही इस ग्रुप का सबसे अहम दावेदार समझा जा रहा है।
नोएल टाटा के इकलौते बेटे नेवल टाटा शुरुआत में रिटेल कंपनी ट्रेंट में काम करना शुरू किया था। ट्रेंट कंपनी की फाउंडर नेवल की दादी और नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन टाटा हैं। ये कंपनी नेवल के पिता नोएल टाटा की देखरेख में आगे बढ़ी थी। इस कंपनी में शुरुआत करने के बाद धीरे-धीरे अब नेवल टाटा अपनी पारिवारिक कंपनी की ओर रुख कर रहे हैं। अब उन्हें भी अपनी बहनों के साथ रतन टाटा के अंडर बिजनेस के गुण सीखने हैं।
नेवल टाटा की शादी हुई है किर्लोस्कर कंपनी की डायरेक्टर मानसी किर्लोस्कर से और उनका एक बेटा है जमसेद (Jamshet) टाटा।
नोएल टाटा की सबसे छोटी बेटी हैं माया टाटा। माया ने अपना करियर टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड से शुरू किया था। माया ने इस कंपनी में इन्वेस्टर रिलेशनशिप और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की फील्ड में काम किया था।
इन तीनों के बारे में पब्लिक डोमेन में इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। इनके अलावा टाटा ग्रुप की कमान को लेकर कुछ समय पहले शांतनु नायडू का नाम भी सामने आया था जिन्हें रतन टाटा का फेवरेट माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- क्यों शादी करते-करते रह गए रतन टाटा, जानें असली कारण
ये सभी टाटा ग्रुप के नए उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं। अबब इनमें से किसे टाटा ग्रुप की कमान मिलती है वो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इन्हें सबसे अहम दावेदार माना जा रहा है। आपका इसके बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें।
Image Credit: the style nut instagram/ LinkedIn/ Tata trust.org/ Imwoman
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।