
हिंदू धर्म में रंगभरी एकादशी का व्रत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। वहीं बनारस में इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है। अब ऐसे में इस दिन शिव-शक्ति को किन चीजों का भोग लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रंगभरी एकादशी का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव माता पार्वती को गौना कराकर पहली बार काशी लेकर आए थे। इसलिए इस दिन को बहुत ही खास माना जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को खीर का भोग लगाने का विशेष महत्व है। खीर को प्रेम और मिठास का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और आशीर्वाद को दर्शाता है। इसलिए इस दिन खीर का भोग अवश्य लगाएं।

रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को ठंडाई का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। वहीं भगवान शिव और माता पार्वती को ठंडाई बहुत पसंद है।
इसे जरूर पढ़ें - Rangbhari Ekadashi 2025 Date: कब है रंगभरी एकादशी? जानें पूजा से लेकर रंग अर्पित करने का शुभ मुहूर्त और महत्व

रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का भोग लगाने से भक्तों को सभी प्रकार के सुख-समृद्धि प्राप्त होते हैं। साथ ही सभी प्रकार को कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा मनचाहा वर पाने के लिए मालपुआ का भोग अवश्य लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Rangbhari Ekadashi 2025 Laddu Gopal Puja: रंगभरी एकादशी के दिन लड्डू गोपाल को जरूर लगाएं इस एक फूल से बना रंग, जीवन में बनी रहेंगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में शहद को मिठास और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। रंगभरी एकादशी पर शिव-पार्वती को शहद का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और आपसी प्रेम बढ़ता है।इतना ही नहीं शहद को स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस दिन शहद का भोग लगाने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।