Wed Feb 25, 2026 | Updated 07:55 PM IST
rangbhari ekadashi kab hai

Rangbhari Ekadashi Date 2026: कब है रंगभरी एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rangbhari Ekadashi Kab Hai 2026: रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। ऐसे में आप भी इस दिन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 16:03 IST

Rangbhari Ekadashi 2026 Kab Hai: होली के दिनों में हर तिथि का एक अलग महत्व होता है। ऐसे में इन दिनों में की गई पूजा या कार्य अहम होते हैं। होली आने से पहले रंगभरी एकादशी आती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सबसे पहला रंग भगवान विष्णु को लगाया जाता है। इसके बाद रंग की शुरूआत होती है। अगर आप भी एकादशी तिथि के दिन पूजा पाठ या व्रत रखती हैं, तो इसके लिए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानें कि क्या है सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व, ताकि आप भी सही समय पर पूजा कर सकें।

रंगभरी एकादशी कब है? (Rangbhari Ekadashi Kab Hai 2026?)

रंगभरी एकादशी हर साल होली से पहले आती है। फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट से शुरु होगी। उसी दिन 10 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसलिए रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी। साथ ही जो लोग व्रत रखते हैं, वो इसी दिन एकादशी का व्रत रखेंगे। इसका पारण का दिन 28 फरवरी है। इसलिए आप अगले दिन इसका व्रत पारण करें।

1 - 2026-02-25T124532.269

रंगभरी एकादशी पूजा मुहूर्त (Rangbhari Ekadashi Puja Muhurat 2026)

मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  प्रात: 05:09 बजे से 05:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12:11 बजे से 12:57 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:29 से 03:15 बजे तक

रंगभरी एकादशी का महत्व

हिंदू पंरपरा के अनुसार, एकादशी तिथि काफी अहम होती है। इसलिए इसकी पूजा का तरीका भी अलग होता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा होती है और भगवान को रंग अर्पित किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान को रंग चढ़ाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही होली के रंगों की तरह आपके जीवन में भी कई सारे अलग-अलग रंग भर जाएंगे। इसलिए आप इस एकादशी की पूजा को सही तिथि और मुहूर्त में ध्यान रखें।

2 - 2026-02-25T124530.509

इसे भी पढ़ें: Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी में षटतिला से दिसंबर की मोक्षदा तक, कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

रंगभरी एकादशी की तिथि के साथ-साथ इसका महत्व भी जानें ताकि आपका यह दिन और भी ज्यादा खास बन जाए। साथ ही अगर आप व्रत रख रहीं हैं, तो सही तिथि में रख पाएं। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और इस तिथि की पूजा सही समय पर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi Upay 2026: रंगभरी एकादशी पर किस्मत के बंद दरवाजे खोल देंगे तुलसी के ये अचूक उपाय, बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

इसे भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi Upay 2026: रंगभरी एकादशी पर किस्मत के बंद दरवाजे खोल देंगे तुलसी के ये अचूक उपाय, बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;