
हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी व्रत को आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा पाने का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है। पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां मनाई जाती हैं। इन सभी एकादशी तिथियों में से फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे आमलकी एकादशी कहा जाता है, का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर आंवले के वृक्ष की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस व्रत का पालन करने वालों को मोक्ष का द्वार भी मिलता है। ऐसी मान्यता है कि आंवले का वृक्ष विष्णु जी का प्रिय होता है और इसकी पूजा से विष्णु जी की विशेष कृपा मिलती है। यदि आप भी इस व्रत को विधि-विधान से करती हैं तो आपको इसकी तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त की भी सही जानकारी होनी चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें आमलकी एकादशी की पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

आमलकी एकादशी के दिन पूजा के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ और दान करना विशेष रूप से फलदायी माना जा रहा है।

आमलकी एकादशी हर साल होली से चार दिन पहले मनाई जाती है और शास्त्रों में इसे तुरंत फल देने वाली महा फलकारी एकादशी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे 1000 गौदान करने के बराबर का फल मिलता है। यही नहीं इस व्रत को करने वाले के जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है आमलकी एकादशी का व्रत जो भक्त श्रद्धा से करता है भगवान विष्णु स्वयं उसके जीवन का मार्ग सरल करते हैं। आमलकी एकादशी का व्रत जीवन के चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। इसमें धर्म का अर्थ है सही मार्ग पर चलना, अर्थ का अर्थ है धन और समृद्धि, काम का अर्थ है सुख और पारिवारिक आनंद और मोक्ष का अर्थ है जन्म, मृत्यु के बंधन से मुक्ति।
अगर आप भी आमलकी एकादशी का व्रत या नियमों का पालन करती हैं तो यहां बताई तिथि के अनुसार ही व्रत कर सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।