हमारे देश में प्रत्येक व्रत और त्योहार पूरी श्रद्धा भाव से मनाया जाता है और सभी त्योहारों का अपना अलग महत्व है। किसी भी त्योहार और उन्हें मनाने का तरीका भी अलग होता है। ऐसे ही त्योहारों में से एक है रामनवमी। रामनवमी हर साल चैत्र महीने की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस त्योहार को मुख्य रूप से भगवान श्री राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर व्यक्ति अलग तरीके से पूजन करता है और मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु कामना करता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार ऐसी मान्यता है कि रामनवमी के दिन यदि राशि के अनुसार भगवान श्री राम का पूजन किया जाता है, तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
यही नहीं कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय आजमाकर आप अच्छे फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें कि रामनवमी के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार क्या करना चाहिए और कौन से उपाय आपके घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं।
रामनवमी में राशि के अनुसार ज्योतिषीय उपाय
मेष राशि
मेष राशि वाले यदि रामनवमी के दिन लाल सुगंधित फूल भगवान श्री राम को चढ़ाएंगे और मुख्य रूप से अनार का फल भगवान राम को अर्पित करेंगे तो यह उनके लिए मुख्य रूप से फलदायी होगा। ज्योतिष के अनुसार ये उपाय आजमाने से आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ति होगी और बिगड़े काम भी बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Ram Navami 2022: जानें रामनवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की सही विधि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को खोए की मिठाई और केला चढ़ाएंगे तो यह विशेष रूप से आपके लिए फलदायी होगा। वृषभ राशि के लोग मुख्य रूप से इस दिन श्री राम दरबार की पूजा करें। इस दिन ज्योतिष का ये उपाय आपके जीवन में नए रास्तों को खोलने में मदद करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग रामनवमी के दिन विशेष रूप से कच्चे दूध में केसर और तुलसी के पत्ते डालकर चढ़ाएं। इस उपाय से आपको धन लाभ होने के साथ सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग यदि रामनवमी के दिन रामाष्टक का पाठ (भगवान श्री राम के 5 मंत्र) करेंगे और यदि राम जी को लाल मिठाई चढ़ाएंगे तो उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। रामनवमी के दिन किया गया ये विशेष उपाय आपको धन लाभ भी दिलाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग रामनवमी के दिन श्री राम को तुलसी का भोग लगाएं और भोग की किसी भी सामग्री में तुलसी दल अवश्य डालें तभी भोग अर्पित करें। सिंह राशि के लोग यदि रामनवमी के दिन सुन्दर कांड का पाठ करेंगे तो ये आपके बिगड़े काम बनाने में मदद करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को सुगंधित द्रव्य समर्पित करें। ऐसा करने से इस राशि के लोगों की किस्मत बदल जाएगी। इस दिन आप सुंदरकांड का पाठ जरूर करें जो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि रामनवमी के दिन चंदन का तिलक लगाएंगे तो यह आपके लिए मुख्य रूप से फलदायी होगा। इस दिन आप राम स्तुति का पाठ जरूर करें। ये उपाय आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे और सभी कार्यों में सफलता दिलाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips:अप्रैल के महीने में इन राशियों को करना पड़ सकता है बड़ी समस्याओं का सामना, जानें ज्योतिष के अचूक उपाय
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग भगवान श्री राम को आटे का चूर्ण समर्पित करें या फिर आटे की पंजीरी बनाकर भोग लगाएं। इस दिन आप मुख्य रूप से श्री रामाष्टक का पाठ करें ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। रामनवमी के दिन मुख्य रूप से लाल तिलक राम जी को लगाएं एवं फल फूल का भोग लगाएं।
धनु राशि
धनु राशि के लोग रामनवमी के दिन मुख्य रूप से श्री राम दरबार का पूजन करें और उन्हें सुगंधित इत्र समर्पित करें। ये उपाय आपकी किस्मत बदलने के साथ आपको सफलता भी दिलाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग इस दिन रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इस दिन मुख्य रूप से कच्चे दूध में तुलसी डालकर प्रभु श्री राम को समर्पित करें। ये सभी उपाय आपको कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।
कुम्भ राशि
कुंभ राशि के लोग रामनवमी के दिन माता सीता सहित भगवान श्री राम की स्तुति करें। इस दिन राम रक्षा स्त्रोत या सुंदरकांड का पाठकरें। ऐसा करना विशेष रूप से आपके लिए फलदायी होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग रामनवमी के दिन विशेष रूप से श्री राम की स्तुति करें। इस दिन अयोध्या कांड एवं बालकाण्ड का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होगा।
रामनवमी के दिन आजमाए गए सभी उपाय आपके बिगड़ते काम बनने में मदद करेंगे और आपका भाग्योदय करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों