herzindagi
ram kapoor shares  pictures with sakshi tanwar

अपनी को-स्टार साक्षी तंवर को मिस कर रहे हैं राम कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

राम कपूर कर रहे हैं अपनी को-स्टार साक्षी तंवर को मिस। उन्होंने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।
Editorial
Updated:- 2021-09-01, 16:01 IST

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से घर-घर में लोकप्रिय हुए राम कपूर को बीते दिनों अपनी को-स्टार साझी तंवर की याद आई, तो उन्होंने कई सारी थ्रोबैक पिक्चर शेयर की हैं। आपको बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं-2' भी शुरू हो चुका है। इस शो में नकुल मेहता और दिशा परमार लीड भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि पुराने सीजन के राम और प्रिया आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। ऐसा लगता है कि राम कपूर भी शो और उनकी सह-कलाकार साक्षी को याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारी सी पोस्ट साझा की है।

साक्षी तंवर को मिस कर रहे हैं राम कपूर

sakshi tanwar and ram kapoor

राम कपूर और साक्षी तंवर टीवी के फेवरेट कपल थे। बड़े अच्छे लगते हैं में काम करते हुए, वे अच्छे दोस्त बन गए और इतने सालों के बाद भी, वे एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं, और यह बात राम की इन तस्वीरों से साफ दिखता है। उन्होंने साक्षी के साथ एक कुकरी शो, 'त्योहार की थाली' से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसे कुछ साल पहले उनके द्वारा होस्ट किया गया था। तस्वीरों में दोनों दोस्तों को खाने का आनंद लेते और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ राम कपूर ने कैप्शन लिखा है, 'तंवर, तेरी याद आ रही है यार'।

राम कपूर और साक्षी तंवर के शो ने पूरे किए 10 साल

bade acche lagte hain sesaon one

आपको बता दें कि साल 2011 से 2014 तक चला 'बड़े अच्छे लगते हैं', ने इसी साल अपने 10 साल पूरे किए हैं। इस शो में राम और साक्षी की केमेस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। यह शो उस समय सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टेलीविजन सीरीज में से एक था। 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सुमोना चक्रवर्ती, समीर कोचर, चाहत खन्ना और शुभवी चोकसी जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।

इसे भी पढ़ें : बचपन की याद में खोई साक्षी तंवर, एक्ट्रेस नहीं बल्कि यह बनना चाहती थीं

बड़े अच्छे लगते हैं-2 की शुरुआत

disha parmar and nakul mehta in bade acche lagte hain sesaon

'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन-2' का बहुप्रतीक्षित पहला एपिसोड आउट 30 अगस्त को रिलीज हो चुका है। इस बार राम और प्रिया के रूप में नकुल मेहता और दिशा परमार को देखा जा रहा है। इस शो में भी प्यार का वही एसेंस होगा, जो पहले शो मे था।

आपको बता दें कि नकुल मेहता और दिशा परमार पहले भी एक शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा' में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस शो के लिए नकुल के साथ पहले दिव्यांका त्रिपाठी से बात की गई थी, मगर उनके मन करने के बाद यह शो दिशा परमार के हाथ लगा। शो के दो ही एपिसोड निकले हैं, और लोग नकुल और दिशा को पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं जिन्होंने क्रिकेटर्स पर हारा दिल, देखें लिस्ट

काम की बात करें तो राम कपूर और साक्षी तंवर दोनों ही छोटे पर्दे से लंबे समय से गायब हैं। हालांकि वे दोनों ही फिल्में और वेब सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं। उनके फैंस के साथ हमें भी उम्मीदें कि हम उन्हें फिर एक साथ जरूर देखेंगे।

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आज राम कपूर के जन्मदिन पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य लेखों के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: www.instagram.com & media websites

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।