अपने पार्टनर पर भरोसा करने से पहले जरूर पूछें ये 7 सवाल

अगर आपको अपने पार्टनर पर भरोसा करने में दिक्कत हो रही है या मन में किसी तरह की शंका आ रही है तो ये सवाल अपने आप से जरूर पूछें। 

How to trust your partner

किसी भी रिश्ते में भरोसा करना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार हमें पता होता है कि सामने वाला इंसान गलत है फिर भी मन है जो भरोसा नहीं छोड़ता है। अगर किसी इंसान की बात करें तो भरोसा एक ऐसी फीलिंग है जिसमें अगर ठेस पहुंच जाए तो ये बहुत ही ज्यादा बुरी स्थिति पैदा कर सकती है। इसलिए किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी तरह से श्योर होना जरूरी है।

किसी भी रिश्ते की शुरुआत में किसी पर भरोसा ना करना या डाउट करना बहुत जरूरी होता है और ऐसे में ये जरूरी है कि आप रिश्ते की शुरुआती स्टेज पर ही कुछ बातों को क्लियर कर लें।

हमने इसके बारे में हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। उनका कहना है कि एक दूसरे पर शक करना नॉर्मल है और इसे हम कई तरह से देख सकते हैं। पहले अपने मन की तसल्ली करनी चाहिए और उसके बाद ही पूरा भरोसा करना चाहिए।

अगर हम किसी को डेट कर रहे हैं तो हम उनकी रिलायबिलिटी कैसे चेक करेंगे? कैसे पता करेंगे कि वो भरोसे के लायक हैं?

इसे जरूर पढ़ें- रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें

ऐसे में पहले रिश्तों के बारे में कुछ बातों की तसल्ली कर लेना जरूरी है। खुद से और अपने पार्टनर से ये सवाल जरूर करें-

realationship differences and trust

1. मैं इसे कितने समय से जानता/जानती हूं?

ये सवाल सबसे पहला होना चाहिए कि आप सामने वाले इंसान को कितने समय से जानते हैं। अगर बहुत लंबा वक्त हो गया है और फिर भी आपको भरोसा नहीं हुआ तो कारण का पता लगाना जरूरी है कि आखिर क्यों ऐसा हो रहा है।

अगर रिलेशनशिप की शुरुआत में आपको बिल्कुल भरोसा नहीं है तो थोड़ा समय दिया जा सकता है। पर फिर भी ये जरूरी है कि आप डेटिंग शुरू करने से पहले थोड़ा भरोसा करना जरूर सीखें। शुरुआती दौर में हर चीज़ पर शक करना बहुत खराब होता है।

2. मुझे इस इंसान के बारे में क्या कोई भी जानकारी है?

ये सवाल भी बहुत अहम है। क्या आपको किसी इंसान के बारे में जानकारी है भी या नहीं? ब्लाइंड डेट के जमाने में भी आप थोड़ी सी जानकारी जरूर ले लें। ऐसे में किसी एकांत जगह जाने की जगह पब्लिक प्लेस को चुनें। अगर किसी दोस्त की मदद से किसी से मिले हैं आप तो उसपर भरोसा ज्यादा हो जाता है, लेकिन फिर भी पब्लिक प्लेस ज्यादा अच्छी होती है।

relationship and trust issues

3. क्या इस इंसान के पुराने रिश्तों के बारे में मुझे कोई आइडिया है?

ये बात महिलाओं को जरूर सोचनी चाहिए कि क्या सामने वाले के पुराने रिश्तों के बारे में आपको कुछ पता भी था या नहीं? उनकी पुरानी रिलेशनशिप कैसे खत्म हुई थी और क्या ये इंसान पहले किसी परमानेंट रिलेशनशिप में रहा था? अगर नहीं तो क्या आप जिस रिश्ते में जा रही हैं वो कैजुअल तो नहीं है?

4. अपने बारे में ये इंसान कितनी बात करता है?

कहीं ऐसा तो नहीं कि सामने वाला इंसान सिर्फ अपने बारे में ही बात करता है या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि ये इंसान अपने बारे में बिल्कुल बात नहीं करता है? दोनों ही तरह से ये समझना चाहिए कि अगर अति की जा रही है तो ये गलत है। एक इंसान नार्सिसिस्ट नहीं होना चाहिए और ना ही वो मिस्टीरियस होना चाहिए।

relationship management and trust

5. वो सोशल मीडिया पर कैसा व्यक्तित्व रखता है?

सोशल मीडिया पर क्या वो इंसान ठीक तरह से बात करता है या फिर उसके पोस्ट ज्यादा हिंसक या विवादित तो नहीं? वो कितना समय सोशल मीडिया पर रहता है और कितने समय के लिए वो दूर रहता है।

6. कितनी बार वो इंसान आपसे बात करता है?

क्या वो कनेक्टेड रहता है या फिर वो बिल्कुल ही डिस्कनेक्ट रहता है। आपको दिन में बहुत ज्यादा तो कॉल नहीं करता या फिर ये आपको बहुत कम तो कॉल नहीं करता है? कहीं ऐसा तो नहीं कि आप डेट के लिए बस इंतज़ार करती रह जाती हैं और सामने वाला इंसान आपके लिए समय भी नहीं निकाल रहा है। टेक्स्ट मैसेज में ठीक जवाब आता है या फिर बहुत ज्यादा देर से या फिर बहुत कम जवाब आता है।

trust and the relationship issues

इसे जरूर पढ़ें- रिलेशनशिप में बिगड़ती जा रही है बात तो इस तरह संभालें सिचुएशन और मिटा दें सारी दूरियां

7. क्या ये इंसान मुझसे खुलकर रिश्ते के बारे में बात कर पाता है?

ये सवाल खुद से पूछना भी बहुत अहम है। क्या सामने वाला इंसान आपके लिए सही है और वो सही तरह से आपसे बात कर पाता है? अगर आप रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करती हैं तो क्या वो पीछे हटने की या बात को टालने की कोशिश करता है? क्या वो इंसान बात-बात पर सावधान हो जाता है या कुछ बात कहते-कहते रुक जाता है? ये सारे पर्सनैलिटी के राज़ होते हैं जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए।

ये सवाल किसी भी गंभीर रिलेशनशिप के लिए जरूरी हैं और अगर आपको इसको लेकर थोड़ा भी डाउट है तो वो रिश्ता आगे चलकर मुश्किल में पड़ सकता है और इसलिए शक किए बिना ही आगे बढ़ें।

अगर अपने रिश्तों को लेकर आपके मन में कोई शंका है तो उसके बारे में हमें लिख भेजें और हम आपको जरूरी जवाब देने की कोशिश करेंगे। आप कमेंट बॉक्स में या हरजिंदगी के मैसेज बॉक्स में इसके बारे में बता सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP