herzindagi
pushya nakshatra remedies for money and prosperity

क्यों माना जाता है धन प्राप्ति के लिए पुष्य नक्षत्र बेहद खास? जानें इससे जुड़े उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को राजा माना जाता है। यह नक्षत्र धन, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में पुष्य नक्षत्र के जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-25, 14:42 IST

हिंदू धर्म में नक्षत्रों और ग्रहों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं पुष्य नक्षत्र की बात करें, तो यह सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी नक्षत्र में माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। जिसके कारण इस नक्षत्र को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है। ना धन का प्रतीक है, इसलिए पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। अब ऐसे में पुष्य नक्षत्र में कुछ उपायों को करने से धन लाभ हो सकता है और सुख-शांति में भी वृद्धि होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से उपायों के बारे में जानते हैं।

धन लाभ के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ

19_08_2022-maa-laxmi_3_22991887

अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप इस नक्षत्र में कनकधारा स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करें और माता लक्ष्मी की उपासना करें। इससे जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करें उपाय

अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो पुष्य नक्षत्र में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाएं । इससे लाभ हो सकता है और भाग्य मजबूत होगा।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

अमोघ लाभ के लिए करें ये उपाय

पुष्य नक्षत्र में अमोघ लाभ के लिए चांदी का लक्ष्मी यंत्र लगाएं और उसकी विधिवत पूजा-अर्चना करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्मी-नारायण के मंत्रों का जाप करें और केले के साथ-साथ तुलसी की पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां भी खत्म होंगी।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

भाग्योदय के लिए करें इन चीजों का दान

hindu-beliefs

पुष्य नक्षत्र में भाग्योदय के लिए दाल, चावल, सफेद मिठाई, तिल और लड्डू का दान विशेष रूप से करें। इसका दान करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और शुभता की भी प्राप्ति होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।