आजकल सोशल मीडिया के जमाने में, शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना काफी आम हो गया है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा सिर्फ लस्ट और अट्रैक्शन की वजह से होता है। लेकिन, सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है।
दुनियाभर के जानकारों और मनोवैज्ञानिकों ने पाया है कि अफेयर के पीछे अक्सर भावनात्मक कमी, मानसिक तनाव, या रिश्तों में ठहराव जैसे कारण होते हैं। एक इंसान शादी के बाद अफेयर तब करता है जब वह अपनी जिंदगी या रिश्ते से नाखुश महसूस करता है या उसे लगता है कि उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं चाहे वो भावनात्मक हों या शारीरिक।
कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि शादी के बाद लोग किस उम्र में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं। इस सवाल का जवाब हमने एमपॉवर, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के सीनियल क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट हयाश टिनोथ से जानने की कोशिश की।
हयाश टिनोथ ने बताया कि रिसर्च से पता चला है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक खास उम्र में ज्यादा होते हैं। ऑल्टर और हर्शफील्ड द्वारा 2014 में की गई एक स्टडी में पाया गया कि लोग अक्सर तब धोखा देते हैं जब उनकी उम्र 9 पर खत्म होती है, जैसे- 39, 49 या 59 साल।
इस उम्र में लोग अपनी जिंदगी के बारे में दोबारा सोचने लगते हैं और सवाल करते हैं कि क्या मैंने सही किया?, क्या मेरी ज़िंदगी वैसी ही है जैसी मैंने सोची थी? इस तरह के आत्म-चिंतन के दौर में कई बार लोग अफेयर की तरफ़ आकर्षित हो जाते हैं।
साल 2024 के एक बड़े ग्लोबल रिसर्च में 300 से ज्यादा अध्ययन शामिल थे, जिसमें ये बातें सामने आईं कि करीब 35% पुरुषों और 33% महिलाओं ने माना कि उन्होंने कभी भावनात्मक या ऑनलाइन अफेयर किया है। वहीं, 25% पुरुषों और 14% महिलाओं ने शारीरिक अफेयर की बात मानी।
इसे भी पढ़ें- धोखा खाने के बाद, दिल फिर से प्यार में क्यों पड़ जाता है? जानिए एक्सपर्ट से
रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों और महिलाओं के अफेयर करने के पीछे वजहें अलग-अलग होती हैं।
पुरुष आमतौर पर 38 से 45 साल की उम्र में ज्यादा अफेयर करते हैं। इस उम्र में वे अक्सर मिड-लाइफ क्राइसिस, खुद को फिर से जवान और आकर्षक महसूस करने की चाह या कुछ नया अनुभव करने के रोमांच की वजह से ऐसा करते हैं।
वहीं, महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद ज्यादा समझदार और आत्मनिर्भर हो जाती हैं। तब वे अफेयर की तरफ बढ़ती हैं, जिसकी मुख्य वजह भावनात्मक कमी या पति द्वारा नजरअंदाज किया जाना होती है। 2020 के एक YouGov सर्वे के अनुसार, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने वाली महिलाओं में से 66% ने माना कि उन्होंने इसलिए धोखा दिया क्योंकि उनके पति उनकी भावनात्मक जरूरतों को नहीं समझ रहे थे।
भारत में अब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पहले से कहीं ज्यादा आम होते जा रहे हैं। यह बदलाव सबसे ज्यादा शहरी, पढ़े-लिखे और 34 से 49 साल की महिलाओं में देखा जा रहा है। इनमें से कई महिलाएं शादीशुदा के साथ मांएं भी हैं।
एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर डेटिंग ऐप Gleeden द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि 77% भारतीय महिलाएं इसलिए अफेयर करती हैं क्योंकि शादी से उन्हें बोरियत होने लगती है और वे घरेलू जिम्मेदारियों से ऊब जाती हैं। वहीं, 48% महिलाएं शारीरिक जरूरतों के लिए अफेयर करती हैं, क्योंकि उन्हें पति से वैसी संतुष्टि नहीं रही होती है।
इसे भी पढ़ें- इन 7 वजहों से पति-पत्नी करते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स? रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने बताया राज
मनोवैज्ञानिक हयाश का कहना है कि जब कोई रिश्ता लंबे समय तक चलता है, तो उसमें धीरे-धीरे भावनात्मक कमी आने लगती है। ऐसे में हमारा दिमाग नए और उत्साह से भरे हुए रिश्ते की तलाश करने लगता है।
यही वह समय होता है जब डोपामाइन एक्टिव हो जाता है। कोई नया रिश्ता, छिपकर बातें करना या सीक्रेट डेट्स डोपामाइन को एक्टिव करती हैं, जिससे हमें रोमांच, खुशी और उत्साह महसूस होता है, भले ही वह रिश्ता गलत हो।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।