Propose Day History: जानें इस दिन का इतिहास और कुछ दिलचस्प बातें

Propose Day History: प्रपोज डे फरवरी में आता है यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन का इतिहास बहुत कम लोगों को मालूम है। 

 
what is the history of propose day

Propose Day History: हम सभी को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार होता है। प्यार होना और प्यार का इजहार करना 2 अलग बातें हैं। किसी को अपने दिल का हाल बताने और इश्क बयां करने के लिए ही प्रपोज डे मनाया जाता है। पर क्या आपको मालूम है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।

प्रपोज डे का इतिहास (Propose Day History)

propose day  history

प्रोपोज डे की शुरुआत के पीछे तरह-तरह के कारण बताए जाते हैं। कहा जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। 1816 में राजकुमारी चार्लोट के अपने भावी पति के प्रपोज करने की खुब चर्चा हुई। इसी के बाद से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाए जाने लगा।

प्रपोज डे का अर्थ (Propose Day Significance)

प्रपोज डे मनाने के पीछे का उद्देश्य किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना है। यही कारण है कि किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए इस दिन को बहुत खास माना जाता है। वहीं रिश्ते को खास बनाने और पार्टर के लिए कुछ स्पेशल करने के लिए भी यह दिन बहुत खास है।

कैसे मनाए प्रपोज डे (How to Celebrate Propose Day)

how to celebrate propose day

प्रपोज डे मनाने के कई तरीके हैं। जैसे आप कहीं घूमने जा सकते हैं, डेट प्लान कर सकते हैं, कोई गिफ्ट दे सकते हैं और यहां तक आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनको कुछ स्पेशल भी महसूस करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःPropose Day Quotes in Hindi: प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को इन रोमांटिक संदेशों को भेजकर करें विश

कुछ यूनिक करें (Unique Proposal Ideas)

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए महंगी-महंगी चीजें खरीदना जरूर नहीं है।

तो ये थी प्रोपोज डे के इतिहास से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा प्रोपोज डे के बारे में कोई और जानकारी लेने में इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP