अपने देसीपन को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरे संस्कार मेरे साथ रहते हैं'

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा है कि उनके संस्कार हमेशा उनके साथ रहते हैं और उनका देसीपन उनसे कोई नहीं ले सकता। 

priyanka chopr is always being desi girl main

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अभी फिलहाल भारत के असम में हैं। लेकिन चर्चा में वे किसी और कारणों से हैं। जिसके कारण उन्होंने हर किसी से अपील की है कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जाए। आजकल वह काफी फ्रस्टेट हैं क्योंकि उनकी शिकायत है कि उन्हें मिसइंटरप्रिट किया जा रहा है।

इस मिसइंटरप्रिटेशन में प्रियंका ने कहा है कि, “ऐसा एक समय आता है जब मुझे महसूस होता है कि ‘आप मुझे हमेशा गलत क्यों समझते हैं?’ कई बार मेरी बातों को गलत तरीके से लिया जाता है फिर जब मैं अपना बचाव करती हूं तो दूसरी कंट्रोवर्सी खड़ी हो जाती है। मुझे यह पसंद नहीं है। मैं पागल नहीं हूं और ना ही वह जो लॉजिक पसंद नहीं करता है। मैं जहां पर हूं वहां लोगों के प्यार और अपने काम की वजह से हूं।” आगे अपनी बातों को जोड़ते हुए प्रियंका कहती हैं कि, “आधी से ज्यादा जिंदगी मैंने एक पब्लिक पर्सन की तरह गुजारी है। मैं जब 17 साल की थी तब से मैंने काम करना शुरू कर दिया था।”

हमेशा रहेंगी देसी गर्ल

priyanka chopr is always being desi girl inside

हाल ही में प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत साइन की है। इस पर ही बात करने के साथ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “मेरा देसीपन मेरे से कोई नहीं ले सकता। मेरा आचार भी मेरे साथ जाता है। ”उन्होंने यह बात आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर कही। इससे पहले उन्होंने सलमान को ट्वीट किया था, "बरेली (उत्तर प्रदेश) की पली-बढ़ी हूं जनाब...हमेशा रहूंगी देसी गर्ल।"

मंगलसूत्र के लिए भी हुआ था बवाल

priyanka chopr is always being desi girl inside

इसी तरह से हाल ही में प्रिंयका चोपड़ा से जुड़े मंगलसूत्र को लेकर भी एक खबर फैली थी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें प्रियंका हाथ में ब्रेसलेट जैसा कुछ पहने हुए नजर आ रही थीं जो कि मंगलसूत्र की तरह दिख रहा था। जिसके बाद खबरें आने लगी कि प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है और यह मंगलसूत्र है।

इन अफवाहों को शांत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को खुद सफाई देनी पड़ी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह मंगलसूत्र नहीं बल्कि ब्रेसलेट है।

अभी फिलहाल प्रियंका चोपड़ा असम में छुट्टियां मना रही हैं। जहां वह असम की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने वहां एक स्कूल में छात्राओं के साथ बिहू डांस किया था। जबकि बीते रविवार को उन्होंने वहां साड़ी पहनना सीखी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर में एक तस्वीर पोस्ट कर दी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने असमी साड़ी पहने हुए एक सात वर्षीय बच्ची के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, "छोटी राधा ने अपनी बड़ी-बड़ी आंखों और मुस्कान के साथ मुझे पारंपरिक असमी साड़ी 'मेखेला सादोर' पहनना सिखाया।"

प्रियंका असमटूरिज़्म की ब्रैंड ऐम्बैसडर हैं और फिलहाल प्रचार के लिए असम की यात्रा पर हैं। जल्द ही वह फिल्म 'भारत' की भी शूटिंग शुरू कर देंगी।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP