बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बहनों की जोडि़यां हैं, जो काफी पॉपुलर हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा। हाला कि दोनों सगी बहनें नहीं है मगर, वह जब भी साथ नजर आती हैं तब वह किसी सगी बहन की तरह ही एक दूसरे को ट्रीट करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा से उम्र में बड़ी हैं। साथ ही वह इंडस्ट्री में भी परिणीति से पहले आईं थीं। हां, परिणीति चोपड़ा अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा कामयाब नहीं हैं। प्रियांका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। जबकि परिणीति बॉलीवुड तक ही सीमित हैं। मगर, इस बार परिणीति भी कुछ अलग करने जा रही हैं। वह डिजनी की एक फिल्म में अपनी आवाज देंगी। परिणीति के लिए यह प्रोजेक्ट इस लिए भी खास होगा क्योंकि इस प्रोजेक्ट में वह पहली बार अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़े: प्रियंका चोपड़ा के इन 10 एथनिक लुक्स से लीजिए दीवाली पार्टी के लिए इंस्पिरेशन
गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा पहली ही हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं परिणीति के लिए पहला मौका हैं जब वह किसी विदेशी फिल्म के लिए काम करेंगी। इसके साथ ही वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ भी पहली बार काम कर करी हैं। दोनों बहनों को पहले कभी भी पर्दे पर साथ में नहीं देखा गया है। हालाकि दोनों ही बहने कई ईवेंट में साथ में नजर आई हैं मगर, फिल्मों में उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं किया है। इस बाद दोनों को साथ में काम करने का मौका दिया है डिजनी ने। डिजनी कि चर्चित फिल्म फ्रोजन के पार्ट टू में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अपनी आवाज देने वाली हैं। आपको बता दें कि फिल्म में एलसा और एना नाम की दो बहने हैं। चोपड़ा सिस्टर्स इन्हीं दोनों को अपनी आवाज देने वाली हैं।प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश और ट्रेंडी Saree looks
इसे जरूर पढ़े: Sale आने पर ही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा करती हैं शॉपिंग
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति दोनेां ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है। यह फ्रोजन 2 का है। इस प्रोस्टर में चोपड़ा सिस्टर्स नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन है ‘ मिमी और तिषा आब एल्सा और एना होंगी। चोपड़ा सिस्टर्स अब फाइनली डिजनी के फ्रोजन 2 में साथ होंगी और आप लोगों को जब यह बात पता चल ही गई है तो अब आप हम दोनों को साथ में देखने का इंतजार शायद न कर पाएं। मेरा मतलब है हमें सुने, हम इन शानदार और ताकतवर कैरेक्टर्स को हिंदी में जीवन देंगे।’
आपको बता दें कि फ्रोजेन 2 का निर्देशन Jennifer Lee और Chris Buck ने किया है। इस फिल्म में परिणीति ने एना को और प्रियंका ने एल्सा को आवाज दी है1 फिल्म अगले महीने यानी 22 नवंबर को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और मजबूत बालों का ये है राज
फ्रोजेन की कहानी-
गौरतलब है कि फ्रोजेन डिजनी की एक एनिमेटेड मूवी है। इस फिल्म का एक पार्ट पहले ही आ चुका है। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्त में दो बहनों की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में एक बहन के पास सभी चीजों को बर्फ में बदलने की अद्भुद शक्ति हैं तो वहीं दूसरी बहन आम है मगर मजबूती में अपनी बहन से कम नहीं है। एक बहन दूसरी बहन को उसकी अद्भुत शक्तियों के कारण हो रही परेशानियों से उसे बाहर निकालने में मदद करती हैं। अब देखना यह है कि दोनों चोपड़ा सिस्टर्स की आवाज जब इन कैरेक्टर्स को मिलेगी तो लोगों का क्या रिएक्शन आएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों