Wed Apr 15, 2026 | Updated 05:29 AM IST
image

बच्चा वक्त न मिलने पर हो रहा है बागी? आजमाएं ये 'क्वालिटी टाइम' फॉर्मूला, जिद की जगह बढ़ेगा प्यार

आज की व्यस्त जीवनशैली में माता-पिता के समय की कमी से बच्चे अक्सर बागी हो जाते हैं, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यह लेख 'क्वालिटी टाइम' फॉर्मूला अपनाने की सलाह देता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 17:49 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में अक्सर इतने बिजी हो जाते हैं कि वे अपने बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। जब बच्चों को अपने माता-पिता का साथ और ध्यान नहीं मिलता, तो वे अक्सर चिड़चिड़े या बागी होने लगते हैं। कई बार माता-पिता इसे अनुशासन की कमी मान लेते हैं, जबकि यह तरीका होता है खुद की बातों को माता-पिता के सामने रखने का। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्वालिटी टाइम फॉर्मूला क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बच्चे क्यों बनते हैं बागी?

बच्चे स्वभाव से अटेंशन के भूखे होते हैं। जब वर्किंग पैरेंट्स काम में बिजी होते हैं, तो बच्चों को महसूस होता है कि वे आपकी प्रायोरिटी नहीं हैं। जब उन्हें सीधे और सकारात्मक तरीके से आपका समय नहीं मिलता, तो वे 'नेगेटिव अटेंशन' पाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वे आपकी बात नहीं मानते, सामान फेंकते हैं या चीखते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसा करने पर आप कम से कम उनसे बात तो करेंगे। माता-पिता की अनुपस्थिति में बच्चे खुद को सेफ महसूस नहीं करने लगते हैं, जिससे उनमें विद्रोह की भावना पैदा होती है।

1 - 2026-04-13T163805.747

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

ऐसे बच्चे अक्सर हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। उनमें एंग्जायटी और अकेलेपन का डर बढ़ सकता है, जिससे वे फ्यूचर में कटने लगते हैं। मानसिक तनाव बच्चों की नींद और भूख पर असर डालता है। कुछ बच्चे स्ट्रेस के कारण जंक फूड की ओर झुक जाते हैं या घंटों मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं, जिससे उनमें मोटापे और आंखों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे निपटें?

रोज कम से कम 15 से 20 मिनट का समय ऐसा रखें जिसमें कोई फोन, लैपटॉप या टीवी न हो। इस दौरान सिर्फ बच्चे की बातें सुनें, उसे सलाह न दें।

इसे भी पढ़ें -क्या आपका बच्चा भी डिमांड पूरी कराने के लिए करता है ब्लैकमेल? एक्सपर्ट से जानें पेरेंटिंग के ये खास टिप्स

ऑफिस से आने के बाद बच्चे के साथ छोटे-छोटे काम करें, जैसे पौधों में पानी डालना या साथ में मेज सजाना। इससे उन्हें आपकी मौजूदगी का अहसास होता है।

जब बच्चा कुछ अच्छा करे, तो उसकी दिल खोलकर तारीफ करें। सकारात्मक प्रोत्साहन जिद को कम करने का सबसे बड़ा हथियार है।

2 - 2026-04-13T163807.645

जब बच्चा कुछ कहना चाहे, तो अपना काम छोड़कर उसकी आंखों में आंखें डालकर बात करें। इससे उसे सम्मान और प्यार महसूस होगा।

इसे भी पढ़ें -1000 बार नाम जप और फिर मिलेगा गिफ्ट, बच्चों को भगवान से जोड़ने का पेरेंट्स अपना रहे हैं नए तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।