herzindagi
pm modi oath ceremony details

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानें कैबिनेट में कौन-कौन हुआ शामिल?

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद, मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। चलिए, आपको बताते हैं कि मोदी 3.0 में&nbsp; किन नेताओं को जगह मिली है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-09, 23:16 IST

'मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं...', इन शब्दों के साथ श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिला था। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 5 दिन बाद, आज श्री मोदी ने शपथ ग्रहण की है। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे से शुरू हुआ था और मोदी के बाद,कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने ली लगातार तीसरी बार शपथ

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shri Yogi Adityanath (@myogi_adityanath)

नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है औ लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की फेहरिस्त में उनका नाम दर्ज हो गया है। पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 में लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पंडित जवाहर लाल नेहरू 1947 से आजादी से बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानंत्री हैं।

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी है

modi govt oath ceremony

बता दें कि श्री मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने और फिर अमित शाह ने शपथ ग्रहण की है। नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिह, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रह्लाद जोशी, जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, एचडी कुमारस्वामी, निर्मला सीतारामण, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल खट्टर शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, शोभा करंदलाजे और अनु्प्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। साथ ही, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने मोदी 3.0 में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। किस नेता को कौन-से मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलती है, यह जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा। मोदी सरकार 3.0 में कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं और 9 नए कैबिनेट मंत्री हैं। पहली बार मोदी कैबिनेट में शिवराज और मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये खास मेहमान

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

राष्ट्रपति भवन में मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोग में कई खास मेहमान शामिल हुए। मालदीव के राष्ट्रपति, डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, मॉरीशस के प्रधानमंत्री, प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, शेख हसीना, सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति, अहमद अफीफ, भूटान के प्रधानमंत्री, शेरिंग तोबगे, श्रीलंका के राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री,  पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' इस समारोह का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अनंत अंबानी, शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी और रजनीकांत जैसी हस्तियों ने भी इस समारोह में भाग लिया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election-2024: जानिए किन कारणों से छिन जाता है वोट डालने का अधिकार?

 

मोदी 3.0 से जनता को बेशक बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में सरकार किस तरह, जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- जानिए किस देश ने कब दिया महिलाओं को वोट डालने का अधिकार

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।