घर में है पितृ दोष तो इस मंत्र के जाप से करें नाराज पितरों को प्रसन्न

यदि हमारे घर में पितृ दोष होता है तो कुछ असामान्य घटनाएं घटित होने लगती हैं, ऐसे में पितृ दोष निवारण मंत्र का जाप आपके दोषों को मुक्त करने और घर में शांति बनाए रखने का अच्छा तरीका है।

pitru dosh nivaran mantra benefits

कई बार हमारे घर में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका सही कारण हमें पता नहीं चल पाता है। दरअसल ये समस्याएं आपके घर में होने वाले पितृ दोष की वजह से हो सकती हैं। घर में यदि पितृ दोष है तो इसका पता लगा पाना मुश्किल होता है और ये घटनाएं घर के लोगों की सेहत के लिए, उनकी उन्नति के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं।

पितृ दोष किसी भी सदस्य की बीमारी का कारण बन सकता है, आपके घर में अचानक से धन हानि हो सकती है और ये आपके जीवन को बाधित कर सकता है। ज्योतिष में पितृ दोष को दूर करने के कई उपाय बताए जाते हैं, लेकिन कुछ मंत्र भी हैं जिनसे आपके घर के सभी दोषों को दूर करके घर में शांति बनाई जा सकती है और नाराज पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है।

पितरों को प्रसन्न करने का मंत्र है जिसे पितृ दोष निवारण मंत्र कहा जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इस मंत्र के फायदों के बारे में।

पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति

pitra dosh nivaran mantra ke fayde

यदि आपके घर में पितृ दोष है तो यह घर के लिए दुर्भाग्य का कारण बनता है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थिति में आपके पूर्वज आपसे नाराज होते हैं ऐसे में पितृ दोष निवारण मंत्र का जाप आपके जीवन में पितृ दोष के नकारात्मक प्रभावों, जैसे वित्तीय समस्याओं, स्वास्थ्य समस्याओं और रिश्ते में मनमुटाव जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर में दिखें ये संकेत तो हो सकता है पितृ दोष

सुख शांति की प्राप्ति

पितृ दोष निवारण (पितृ दोष हटाने के उपाय)मंत्र जीवन में शांति और खुशी प्राप्त करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति अपने पूर्वजों से जुड़ सकता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इससे जीवन के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण और बेहतर जीवन को भावना पैदा हो सकती है।

ऐसा कहा जाता है कि पितृ दोष निवारण मंत्र किसी के आध्यात्मिक जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति परमात्मा से जुड़ सकता है और अपनी आध्यात्मिकता के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकता है। यह मंत्र पितरों की शांति के सबसे आसान तरीका माना जाता है।

पितृ दोष निवारण मंत्र क्या है

what is pitru dosh nivaran mantra

पितृ दोष निवारण मंत्र 'ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नमः', ॐ प्रथम पितृ नारायणाय नमः, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ये सभी मंत्र आपको पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में मदद करते हैं और यदि आप इन मंत्रों का जाप विधि-विधान से करते हैं तो पितरों को मुक्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद मिलता है।

इस मंत्र का 108 बार जाप करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप नियमित रूप से 11 बार भी इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको पितृ दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

पितृ दोष निवारण मंत्र जाप करने के नियम

rules of pitra dosh nivaran mantra

  • यदि आप पितृ दोष निवारण मंत्र का जाप करने पर विचार कर रहे हैं, तो शुद्ध हृदय से अपने पूर्वजों से जुड़ने की और उनकी शांति की इच्छा के साथ मंत्र का जाप शुरू करें।
  • इसके लिए एक शांत जगह चुनें जहां आपको कोई परेशानी न हो और शांति से आप जाप कर पाएं।
  • आलती-पालती मारकर बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर लें।
  • हमेशा मंत्र का जाप शुद्ध मन से करना चाहिए और पूर्वजों से शांति की प्रार्थना करनी चाहिए।
  • शांति से इस मंत्र का जाप करें और ध्यान रखें कि आपको इसके गलत उच्चारण से बचना चाहिए।

यदि आप नियमित रूप से इस पितृ दोष निवारण मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके घर के सभी पितृ दोष दूर हो सकते हैं और आपके पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पितृ दोष निवारण के लिए क्या करें?

    पितृ दोष निवारण के लिए पूर्वजों के नाम का तर्पण करें और पितृ दोष मंत्र का जाप करें।
  • घर में पितृ दोष के संकेत

    घर में चिंताओं का बढ़ना, आपके जीवन में बीमारियों का बढ़ना, नौकरी में समस्याएं, पीपल का उगना, तुलसी का अचानक से सूखना। ये सभी पितृ दोष के संकेत हो सकते हैं।