
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन पितृों को याद कर तर्पण देने की परंपरा है। सालभर में कई अमावस्याएं आती हैं, मगर मौनी अमावस्या का अपना अलग महत्व है। मौनी अमावस्या पर पितृों की आत्माओं की शांति के लिए दिया गया तर्पण आपको पितृ दोष के प्रभाव से मुक्ति दिला सकता है और पितृ दोष में आ रही कठिनाइयों को कम भी कर सकता है। इसलिए हमने मध्य प्रदेश, उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, " हमारे परिवार के वह लोग, जो अब इस दुनिया में नहीं है, उन्हें समय-समय पर याद करना और उनके लिए कुछ धार्मिक अनुष्ठान करना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक होता है। हर तीज-त्योहार पर हमारे पितृ इसी आशा के साथ घर आते हैं कि हम उन्हें याद कर रहे होंगे, मगर जब हम ऐसा नहीं कर रहे होते हैं , तो उन्हें दुख होता है। ऐसी अवस्था में हमारे ऊपर पितृ दोष लग जाता है। मौनी अमावस्या एक ऐसा दिन होता है, जब हम अपने पितृों को याद कर उन्हें श्रृद्धा पूर्वक तर्पण देते हैं। "
पंडित जी ने हमें मौनी अमावस्या के दिन पितृों को तर्पण देने का मुहूर्त और सही विधि भी बताई है।
हिंदी पंचांग के अनुसार, माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या का खासा महत्व होता है। इस बात यह तिथि 18 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से शुरू होगी और 19 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इस तरह से उदय तिथि के हिसाब से मौनी अमावस्या 18 जनवरी को ही मनाई जाएगी।
पितृों को तर्पण देने के लिए सबसे अच्छा समय अभिजीत मुहूर्त होता है। 18 जनवरी 2026 को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा और 12 बजकर 52 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसलिए इस वक्त आप गंगाजल से पितृों को तर्पण दे सकती हैं। इस विषय में पंडित मनीष कहते हैं, " पूरे दिन 30 मुहूर्त आते हैं। वहीं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त पड़ते हैं और जो सबसे बीच का समय होता है, वह अभिजीत मुहूर्त कहलाता है।"

यह भी पढ़ें- Amavasya List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब है अमावस्या? पंडित जी से जानें सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे ही धर्म से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।