Falgun Maah Mein Laddu Gopal Ka Bhog: आप में से ज्यादातर लोगों के घरों में लड्डू गोपाल अवश्य विराजमान होंगे। लड्डू गोपाल की सेवा-पूजा भी होती ही होगी और उन्हें भोग भी लगाया जाता होगा। यूं तो ऐसा कहा जाता है कि लड्डू गोपाल को हम जो भी सात्विक खाते हैं उसका भोग लगाना चाहिए।
इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न रहते हैं लेकिन हर माह में कुछ न कुछ ऐसा विशेष भोग होता ही है जिसे लाडू गोपाल को जरूर परोसना चाहिए। ठीक ऐसे ही ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को किन खास चीजों का भोग लगाना चाहिए और क्या है उन चीजों का महत्व।
फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं। ऐसे में लड्डू गोपाल को फाल्गुन माह में तीन चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। लड्डू गोपाल को फाल्गुन माह में बेर का भोग लगाना चाहिए। चूंकि बेर महादेव का प्रिय माना जाता है, ऐसे में लड्डू गोपाल भी बेर खाकर प्रसन्न हो जाते हैं।
इसके अलावा, फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को दही से बनी चीजों का भोग भी लगाना चाहिए। अगर आप दही से कोई व्यंजन बनाकर भोग नहीं लगा सकते हैं तो दही में चीनी मिलकर मीठे दही का भोग लगा दें। लड्डू गोपाल को मीठे दही का भोग लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आने लगती है।
यह भी पढ़ें: Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में भूल से भी न करें ये काम, हो सकती है धन हानि
फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को गुजिया का बी भोग अवश्य लगाएं। इस अमाह में होली जैसा महापर्व पड़ता है। होली के दिन गुजिया का विशेष महत्व है। ऐसे में सिर्फ होली वाले दिन ही नहीं बल्कि पूरे माह में आप लड्डू गोपाल को श्रद्धा से गुजिया का भोग लगा सकते हैं और उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को कौन-कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए। साथ ही, यह भी जानें कि इन चीजों का भोग लगाने के पीछे का महत्व क्या है एवं उससे जुड़े लाभ क्या-क्या हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।