जब भी आपके नाम के पहले अक्षर की बात की जाती है तब ये आपके बारे में बहुत कुछ बयां करता है। पिछले कुछ दिनों से हम किसी के नाम के पहले अक्षर से उसके व्यक्तित्व की जानकारी से रहे हैं और आज उसी क्रम में आज हम आपको G अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के व्यक्तित्व की खूबियां बता रहे हैं।
यदि आपका नाम का नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुरू होता है तो इसका मतलब है कि आप आविष्कारशील और सहज प्रवृत्ति के हैं। आपको कई बार मौजूदा स्थिति में काम करना कठिन लग सकता है।
आप चीजों को आसानी से लागू करने के लिए नए तरीके ढूढ़ सकते हैं। आप चीजों को सही बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करते हैं। यूं कहा जाए कि आप अपनी इसी प्रवृत्ति की वजह से कई बार किसी गलत बात को भी सही बनाने का प्रयास करते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से यहां विस्तार से जानें G अक्षर वालों की पर्सनैलिटी से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।
कई गुणों का मेल होते हैं G अक्षर के लोग
आप उनमें से एक हैं जो हर एक गुणों से भरपूर हैं। आपके अंदर आविष्कारशीलता और जागरूकता है। आप बहुत जल्दी चीजें सीखने में भरोसा रखते हैं, लेकिन कई बार अपने आपको सर्वगुण संपन्न मानकर कुछ गलतियां भी कर देते हैं। आप दूसरों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। (C अक्षर वालों की पर्सनैलिटी)
तेज दिमाग वाले होते हैं G अक्षर के लोग
आप जल्दी सोचने और समझने में सक्षम हैं और आप अपने साथियों और चीजों को आसानी से समझने की प्रवृत्ति रखते हैं। निश्चित रूप से सभी विचार जो आप सोचते हैं अच्छे नहीं हैं और कभी-कभी आप चीजों को गलत भी समझ लेते हैं। आपका तेज दिमाग आपके अंदर लीडर वाली क्वालिटी जगाता है।
इसे भी पढ़ें: आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज
स्वभाव से चूजी होते हैं G अक्षर के लोग
आप उन लोगों में से हैं जो इस बात की खोजबीन करते हैं कि सामान्य लोग किस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। आप किसी भी बात का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करते हैं और किसी भी चीज में अपना समय लगाने से पहले हर चीज के फायदे और नुकसान को तौलते हैं। यूं कहा जाए कि आप अपनी पसंद की चीज या लोगों को खोज परख कर ही चुनते हैं।
सच की खोज करने वाले होते हैं G अक्षर के लोग
आप हर एक चीज में कुछ ऐसा सोचते हैं जिसे आंखें नहीं देख सकती हैं। आप कभी भी चीजों से संतुष्ट नहीं होते हैं और आप उन सभी चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं जिनमें आपकी रुचि है।
आपके लिए कैसे का उत्तर खोजना आसान है लेकिन क्यों का उत्तर ढूढ़ना हमेशा कठिन होता है। हालांकि आप कठिनाइयों की परवाह किए बिना ही आप चीजों की गहराई तक उतर जाते हैं। आप अपनी रुचियों को खोजने में भी काफी समय लगाते हैं।
इसे भी पढ़ें: आपका नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है तो कुछ ऐसी है आपकी पर्सनैलिटी
G अक्षर के लोग अध्यात्म में रखते हैं विश्वास
आप बहुत ज्यादा अध्यात्म में विश्वास रखते हैं और पूजा -पाठ में भी अपना समय लगाते हैं। कई बार पूजा का दिखावा न करके आप भगवान में भरोसा करते हैं। वहीं कई बार आपका पूजा पाठ का तरीका लोगों के सामने आपकी एक अलग छवि बनाता है।
काम के प्रति निष्ठावान और मेहनती होते हैं
आप अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा निष्ठावान हैं और काम को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा देते हैं। आप उनमें से एक हैं जो कभी भी कामचोरी नहीं करते हैं और जीतोड़ मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। आपका मेहनती स्वभाव वर्कप्लेस में अलग पहचान बनाता है। आपके लिए काम हमेशा सबसे आगे रहता है और आप उसे पूरा करने की ठान लेते हैं।
अगर आप उनमें से एक हैं जिनका नाम G अक्षर से शुरू होता है तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों