ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके जन्म के समय, दिन और महीने के अनुसार तो तय होता ही है और इसके साथ ही जब बच्चे का नामकरण होता है तब भी उसके व्यक्तित्व में उसके नाम के अनुसार कुछ खूबियों और कुछ खामियों का संग्रह होने लगता है। जब भी किसी बच्चे का नामकरण होता है तो ज्योतिषी उसके लिए सबसे शुभ अक्षर के बारे में जानकारी देकर उसका नाम तय करते हैं।
इसके अनुसार नाम का पहला अक्षर किसी भी बच्चे या बड़े की पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। आज से हम आपको क्रम से आपके नाम के पहले अक्षर के स्वभाव की जानकारी देने वाले हैं। जिसमें सबसे पहले हम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जे से बात कर रहे हैं। अगर आपका नाम भी अंग्रेजी के पहले अक्षर A से शुरू होता है तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। शरीर से ये दिखने में सुंदर और सेहतमंद नजर आते हैं। ये लोग स्वयं भी सुंदर दिखने वाले लोगों की तरफ आकर्षित होते हैं। इनका सुंदर चेहरा और सौम्य स्वभाव दूसरों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र बनता है। ये लोग तीखे नैन नक्श वाले होने के साथ गठीले शरीर वाले होते हैं। खासतौर पर इस नाम की महिलाएं अपने सौंदर्य पर ज्यादा ध्यान देती हैं और इनके चेहरे में सबसे खूबसूरत इनकी आंखें होती हैं, जो दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म नवंबर के महीने में हुआ है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर A से शुरू होता है वो स्वभाव से धैर्यवान होते हैं, लेकिन इन्हें किसी भी परिस्थिति में अपनी हार पसंद नहीं होती है। ये लोग जीवन में आने वाली किसी भी समस्या का समाधान आसानी से खोज लेते हैं। दिल के साफ़ होने के साथ किसी भी परिस्थिति में ढल जाते हैं। इनकी पसंद बहुत अलग प्रकार की होती है और कुछ बातों को पसंद करने में इन्हें बहुत समय लग जाता है।
जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो कभी भी किसी काम को टालते नहीं हैं। हालांकि ये लोग कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। लेकिन इनका ये आलसी स्वभाव सिर्फ इनके शरीर को आराम देने के लिए ही होता है। अपने कार्य क्षेत्र में ये न तो किसी काम को टालते हैं और न ही आलस्य दिखाते हैं। ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं और काम में सफल होने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Lunar Eclipse 2022: अगर बच्चे का जन्म ग्रहण के दौरान हुआ है तो जानें उसकी पर्सनैलिटी का राज
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग मैत्री भाव से भरपूर होते हैं। ये लोग रिश्तों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ज्यादा निष्ठावान होते हैं और कभी भी धोखा नहीं देते हैं। हालांकि कुछ अन्य रिश्तों के प्रति इनका स्वभाव कटु हो सकता है, लेकिन इनका मन हमेशा साफ़ रहता है और किसी से भी जल्दी रिश्ता नहीं तोड़ पाते हैं।
इस नाम के लोग अपने करियर के बारे में किसी भी तरीके से समझौता नहीं करते हैं और अपने करियर (कैसे चुनें सही करियर) के बारे में एक दूसरे से सलाह करते रहते हैं। ये अपना काम कभी भी दूसरे के भरोसे छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। इनका दोटूक स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। कभी -कभी शादी के रिश्ते में बंधने के लिए भी ये अपनी भावनाओं को सामने नहीं रख पाते हैं, लेकिन इनके पार्टनर से इनकी अनुकूलता बनी रहती है।
A अक्षर के लोग समाज में अपनी इच्छुक और एक दमदार छवि बनाने में सफल होते हैं। अगर आपका नाम भी अंग्रेजी के A से शुरू होता है तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।