Kharmas 2024: खरमास में जन्में लोगों की कैसी होती है पर्सनैलिटी?

सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। अब ऐसे में खरमास में जन्में लोग कैसे होते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
people born during kharmas personality traits

हिंदू पंचांग के अनुसार एक विशेष अवधि है जो आमतौर पर दिसंबर से जनवरी के बीच पड़ती है। इस दौरान सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। खरमास को अशुभ माना जाता है और इस दौरान कई शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि खरमास में सूर्यदेव के सातों घोड़े की गति धीमी हो जाती है और सूर्यदेव की आभा पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। अब ऐसे में खरमास में जन्में लोग कैसे होते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

खरमास में जन्में लोग कैसे होते हैं?

new born baby

खरमास में जन्मे लोग आमतौर पर शांत, समझदार और गहरे विचारक होते हैं। वे अधिकतर सोच-समझकर निर्णय लेते हैं और जल्दी से किसी भी परिस्थिति में उत्तेजित नहीं होते हैं। इन लोगों में सहनशीलता और धैर्य की प्रवृत्ति अधिक होती है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी टिके रहते हैं और आसानी से घबराते नहीं हैं। खरमास में जन्मे लोग अपनी आंतरिक दुनिया और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। वे अपने भीतर के शांति और संतुलन को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

खरमास में जन्में लोगों की पर्सनैलिटी

खरमास में जन्मे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं, क्योंकि वे अक्सर प्रैक्टिकल और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। वे अपनी मेहनत से सम्मान और सफलता प्राप्त करते हैं। खरमास में जन्मे लोग बहुत सजग और बुद्धिमान होते हैं। वे किसी भी स्थिति को समझने में माहिर होते हैं और जल्दी से किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों का दृष्टिकोण आमतौर पर सकारात्मक और आशावादी होता है। वे जीवन के कठिन समय में भी उम्मीद नहीं छोड़ते और चुनौतियों का सामना सकारात्मक रूप से करते हैं। ये लोग अक्सर अपने दिल की सुनते हैं और बहुत भावुक होते हैं। उनकी संवेदनशीलता उन्हें दूसरों के दर्द और खुशी को समझने में मदद करती है, लेकिन कभी-कभी यह उन्हें निराश भी कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024: खरमास में भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, दूर हो सकता है पितृदोष

खरमास में जन्में लोगों का करियर

career

खरमास के दौरान जन्मे लोग जीवन में शुरूआत में कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं, विशेष रूप से करियर से संबंधित मामलों में। शुरुआत में उन्हें अपनी मेहनत और संघर्ष से अधिक सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि, समय के साथ चीजें ठीक हो सकती हैं। वे अक्सर ऐसे क्षेत्रों में सफल होते हैं जहां उन्हें गंभीर सोच, अनुसंधान, और निरंतर सीखने की आवश्यकता होती है। साथ ही ये प्रोफेसर, शोधकर्ता, वैज्ञानिक आदि भी हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP