Indian Athletes Who Got First Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
ओलंपिक खेलों में भारत साल 1900 में शामिल हुआ था, लेकिन इन 124 सालों में इंडिया का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। उस दौरान भारत की झोली में सर्वाधिक 7 मेडल आए थे। वहीं, साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में शूटर मनु भाकर ने तीसरे ही दिन मेडल अपने नाम करके भारतीयों का खाता खोल दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पिछले पांच ओलंपिक में पहला मेडल जीतने वाले वे खिलाड़ी कौन-कौन हैं।
पिस्टल क्वीन से मशहूर मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला बनी है। टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल ही खराब हो गई थी, जिसके कारण उन्हें गेम से बाहर होना पड़ा था।
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के बाद से भारत की सबसे पसंदीदा एथलीट बन गईं। आपको बता दें, उन्होंने टोक्यो में भारत के लिए पहला मेडल जीता था।
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित महसूस कराया था। उन्होंने इस दौरान पहली बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। 117 एथलीटों के बावजूद रियो 2016 में भारत के नाम सिर्फ दो ही पदक आए थे।
गगन नारंग ने लंदन 2012 ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। अब मनु भाकर ने शूटिंग में 12 साल का यह रिकॉर्ड तोड़कर जीत का परचम लहराया।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं देश की पहली विधायक Shreyasi Singh? जो पेरिस ओलंपिक खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
अभिनव बिंद्रा ओलंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय शूटर हैं।
इसे भी पढ़ें- Olympic Order क्या होता है? Abhinav Bindra को मिलने जा रहा है ये अवॉर्ड, जानिए कब हुई थी इसकी शुरुआत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।