herzindagi
Manika Batra age

Paris Olympics 2024 में Manika Batra ने रच दिया इतिहास, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनीं पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी

Paris Olympics 2024 में मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। वह फ्रांस की प्रितिका पावड़ को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 14:23 IST

Manika Batra Paris Olympics 2024: भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में फ्रांस की प्रितिका पावड़ सीधे सेटों में हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ मनिका प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन मनिका ने 37 मिनट के मुकाबले में 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से जीत दर्ज की।

ओलंपिक में मनिका के इस शानदार प्रदर्शन से टेबल टेनिस में भी भारत को पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये मनिका बत्रा कौन हैं और उन्होंने ओलंपिक तक का सफर कैसे तय किया है।

मनिका बत्रा कौन हैं? (Who Is Manika Batra)

manika batra create history in paris olympic

मनिका बत्रा का जन्म 14 जून 1995 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। यही नहीं, 7 साल की उम्र में ही मनिका ने अंडर-8 कैटेगरी का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट भी जीता था। इसके बाद वह दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गई थीं। इसी तरह मनिका ने टेबल टेनिस में अपना सफर शुरू किया और वह कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखी।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं देश की पहली विधायक Shreyasi Singh? जो पेरिस ओलंपिक खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मॉडलिंग को छोड़कर बनीं टेबल टेनिस खिलाड़ी

मनिका बत्रा बचपन से ही टेबल टेनिस बहुत पसंद था और वो इस खेल में माहिर भी थीं। इस खेल के लिए उन्होंने टीनएज में मिले मॉडलिंग के अवसर को भी ठुकरा दिया था। मनिका बत्रा टेबल टेनिस में शुरू से ही अपनी पहचान बनाना चाहती थी। जानकारी के लिए बता दें, वह राष्ट्रमंडल खेलों की भारत के लिए गोल्डन मेडल जीत चुकी हैं। साथ ही, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए महिला एकल में राउंड ऑफ-32 में जगह बनाई थी।

इसे भी पढ़ें- साल 1896 में ओलंपिक खेलों की हुई थी शुरुआत, पर महिलाओं ने पहली बार कब लिया था हिस्सा?

मनिका बात्रा का अगला मुकाबला

manika batra creates history

जानकारी के लिए बता दें कि मनिका का अगला मुकाबला हांगकांग की झू चेंगजू और जापान की मियू हिरानो के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। आपको बता दें, मनिका कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं। इस साल भारतीयों को उनसे ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- निशानेबाज मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नाम किया पहला ब्रॉन्ज मेडल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।