herzindagi
actress parineeti chopra ragha chaddha engagement in delhi

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: सगाई के बाद परिणीति-राघव ने सबको कहा Thank You!

शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में राघव और परिणीति की सगाई हुई। तस्वीरें शेयर करने के बाद अब परिणीति ने सबका शुक्रिया भी अदा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने क्या कहा है, आइए जानें।
Editorial
Updated:- 2023-05-15, 14:37 IST

आखिरकार राघव चड्ढा और परीणिती चोपड़ा की सगाई शनिवार की देर शाम को हो गई है। इस सगाई में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सगाई के बाद राघव और परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और अब दोनों ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया है।

इन दोनों ने ही लाइट बेज कलर के आउटफिट पहने हुए थे। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में इन दोनों की सगाई हुई। हालांकि, अभी शादी की डेट नहीं आई है, लेकिन फिर भी फैन्स कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इन दोनों की शादी भी हो जाएगी।

आपको बता दें शुरुआत से ही राघव और परीणिती ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था।

तहे दिल से किया सबका शुक्रिया

parineeti raghav engagement thanku

परिणीति ने अभी कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने उस सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने उन्हें विश किया और जो इस खुशी के मौके पर उनके साथ थे। यह इंस्टा पोस्ट में उन्होंने लिखा है, "मुझे और राघव दोनों को इन बीते दिनों में जितना प्यार और सकारात्मकता मिली, हम उसके शुक्रगुजार हैं। हम दोनों की ही अलग-अलग दुनिया है और यह शानदार है कि अब हमारी दुनिया भी एक होगी। हम कभी सोच भी नहीं सकते थे हमें इतनी बड़ी फैमिली मिली है। हमें जितना भी देखा और पढ़ा उसके शुक्रगुजार हैं। हम इस बात से वाकिफ हैं कि हमारे इस नए सफर पर आप हमारे साथ रहेंगे और इसकी हमें बेहद खुशी है। इसके साथ ही हम अपनी मीडिया फ्रेंड्स को शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने पूरा दिन हमारा साथ दिया और हमारा हौसला बढ़ाया।"

राघव और परीणिती का लुक

raghav parineeti look

इन दोनों ने ही कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने हुए थे। परीणिति ने पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाला ड्रेस चुना था और ट्रेडिशनल प्लस वेस्टर्न फ्यूजन आउटफिट में थे।

परीणिति की ज्वेलरी भी उनके आउटफिट को काफी सूट कर रही थी। न्यूड मेकअप के साथ ब्राइड टू बी काफी सुंदर लग रही थीं। इनकी पहली तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

बहन की सगाई में प्रियंका चोपड़ा का लुक

priyanka chopra jonas in parineeti chopra engagement

प्रियंका और उनके भाई सिद्धार्थ वेन्यू में साथ पहुंचे। प्रियंका के भाई ने येलो सिल्क कुर्ता पहना था और आइवरी नेहरू जैकेट पहनी थी, तो देसी गर्ल ने नियॉन ग्रीन रंग की रफल साड़ी और ऑफ शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया था।

हाई प्रोफाइल गेस्ट्स ने की शिरकत

high profiles in parineeti chopra engagement

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में कई हाई प्रोफाइल गेस्ट दिखे। बॉलीवुड और पॉलिटिक्स का संगम दिल्ली में देखने को मिला। दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ यह इवेंट अटेंड किया। इसी के साथ, पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान भी यहां आए। मुंबई से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे राज ठाकरे ने भी सगाई का फंक्शन अटेंड किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस लीडर पी चिदंबरम और राजीव शुक्ला भी फंक्शन में आए।

aditya thackrey in raghav parineeti engagement


इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में किया गया स्पॉट, जानें पूरी खबर

सुबह से ही आना शुरू हुए थे मेहमान

Priyanka chopra raghav chadda sagai

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के लिए धीरे-धीरे सभी मेहमान वेन्यू पर सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। एयरपोर्ट पर पहले ग्लोबल स्टार और परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस को स्पॉट किया गया था। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंचे थे। मनीष को परिणीति की सगाई का लहंगा लाते देखा गया था। इसके अलावापरिणीति के पब्लिसिट पराग देसाई को भी वेन्यू में शिरकत करते देखा गया।

इस डिजाइनर के आउटफिट पहने राघव और परिणीति ने

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

परिणीति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। वहीं, राघव ने पवन सचदेव द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट चुना था। दरअसल, बीते दिनों कई बार परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया था। इसके बाद ही उनकी सगाई की खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं।

डॉ. मधु चोपड़ा ने दिखाया एक्साइटमेंट

मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की शादी पर अपना एक्साइटमेंट भी दिखाया है। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया, "मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं और मेरा आशीर्वाद उनके साथ है"।


इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने क्या गुपचुप कर ली शादी? AAP नेता ने दी बधाई


राघव-परिणीती कहां-कहां किए गए स्पॉट ?

परिणीति और राघव को कई जगह पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। इन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके अलावा दोनों को मुंबई में भी कई बार एक साथ आते जाते स्पॉट किया गया। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था।

फेयरीटेल-सी रही राघव और परिणीति की लव स्टोरी

parineeti chopra raghav chadda

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की थी और अच्छे दोस्त थे। हालांकि इनके प्यार की शुरुआत बहुत बाद में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, राघव और परिणीति की लव स्टोरी पिछले साल यानि 2022 में शुरू हुई थी। उस समय परिणीति चोपड़ा पंजाब में इम्तियाज़ अली की फ़िल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रहीं थीं। उसी दौरान सेट पर दोनों का मिलना-जुलना भी बढ़ा। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा और दोनों को कैफेज में भी स्पॉट किया गया। इतना ही पिछले दिनों दोनों को आईपीएल मैच देखेत हुए स्पॉट किया गया था।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।