herzindagi
hindu dharm ka saar

Hindu Religion Beliefs: क्या होता है पंचसूना पाप? हिन्दू धर्म में इसके महत्व का ये है कारण

हिन्दू धर्म में पाप-पुण्य पर जोर दिया गया है। पाप-पुण्य के विषय से जुड़ी कई रोचक मान्यताएं और तथ्य हैं। उन्हीं में से एक है पंचसूना पाप दोष। 
Editorial
Updated:- 2022-11-25, 10:44 IST

Hindu Religion Beliefs: हिन्दू धर्म में पाप-पुण्य पर काफी जोर दिया गया है। व्यक्ति किन कर्मों को करके पुण्य अर्जित कर सकता है और किन कर्मों के कारण उसके हिस्से में पाप जमा होते हैं, इन सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहां तक कि हिन्दू धर्म ग्रंथों में जानबूझकर किये जाने वाले पापों और गलती से हुए पापों के बारे में भी विस्तृत जानकारी है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिन्दू धर्म में गलती से हुए पापों को एक नाम दिया गया है जो है 'पंचसूना पाप'। हमारे एक्सपर्ट ने हमें इस विषय पर कई हैरान कर देने वाली और दिलचस्प बातें बताईं जो आज हम आपतक पहुंचाने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या होता है पंचसूना पाप और इससे लगने वाले दोष से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में।

क्या है पंचसूना पाप?

hindu dharm

  • पंचसूना पाप तन, मन व वचन पर आधारित होते हैं और यह वो 5 प्रकार के पाप होते हैं जिन्हें व्यक्ति अनजाने में कर बैठता है। भले ही ये पाप अनजाने में हुए हों लेकिन इनका दोष जरूर लगता है।

इसे जरूर पढ़ें:Shani Dev And Hanuman: आखिर क्यों हनुमान जी से थर थर कांपते हैं शनिदेव? जानें रोचक कथा

  • भविष्य पुराण, मनुस्मृति सहित समेत कई धर्म ग्रंथों में पंचसूना पाप को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। ये दोष पांच जगहों व समय पर होते हैं। इनमें भोजन पकाते समय कीट-पतंगों का जलना, चक्की में आटा पीसते समय जीवों का पिसना, चलते समय पैरों के नीचे कीटों का दबना, पानी में गिरने के कारण जीव हत्या, झाड़ू लगाते समय किसी जीवा का मरना, ये वो 5 स्थितियां और पाप हैं जो व्यक्ति से अनजाने में हो जाते हैं।

पंचसूना पाप दोष के उपाय

hindu dharm religion

  • हिन्दू धर्म में यज्ञ का अत्यधिक महत्त्व बताया गया है। ऐसे में एक मात्र यज्ञ ही है जो व्यक्ति को पंचसून पाप दोष से मुक्ति दिलाता है।
  • जलने और पानी में हुई जीव मृत्यु के लिए देव, ब्रह्म, भूत, पितृ (पितृ ऋण से मुक्ति के उपाय) और अग्नि यज्ञ का विधान बताया गया है।

इसे जरूर पढ़ें: Sleep Mantra: निद्रा देवी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको गहरी और अच्छी नींद

  • दबने और पिसने के कारण हुई जीव मृत्यु के लिए सूर्य (सूर्य देव के मंत्र), गुरु और मनुष्य यज्ञ का विधान स्थापित है।
  • अतिथि सत्कार और दान धर्म करने से भी पंचसूना पाप से मुक्ति मिल जाती है।

तो ये था पंचसूना पाप का हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व रखने का कारण। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।