गर्मियों के मौसम की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि घर बहुत गर्म होने लग जाता है। एसी और कूलर जैसे ही बंद होते हैं घर गर्म होने लग जाता है। ऐसे में हम आज आपको बताने वाले हैं कुछ हैक्स जो आपके घर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल आपके घर की दीवारों का पेंट भी घर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। आप कहेंगे वो कैसे? तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।
आपने अक्सर लोगों को गर्मियों में ब्लैक कपड़े ना पहनने की सलाह देते हुए देखा होगा। कपड़ों की तरह की घर की दीवारों के लिए भी डार्क कलर ठीक नहीं है। अगर आप गाढ़े रंग दीवारों पर करवा लेंगे तो इससे वो हिट अब्सॉर्ब करेंगे। ऐसा करने पर घर और ज्यादा गर्म होगा।
इसे भी पढ़ेंःसफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ
डार्क रंग का चुनाव करने से अच्छा है कि आप गर्मियों के मौसम के लिए हल्के रंग को चूज करें। हल्के रंगों में गर्मी नहीं समाती है जिससे घर ठंडा रहता है। इसके साथ-साथ हल्के रंग आंखों को भी ठंडक देते हैं जिस वजह से हमें गर्मी कम लगती है।
खुद के कपड़ों और दीवारों के रंग के साथ-साथ पर्दों पर भी यही नियम लागू होता है। घर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा रखने के लिए गर्मियों में हल्के रंग के पर्दे लगाएं।
इसे भी पढ़ेंःघर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।