किसी भी लड़की के पीरियड्स आना एक आम बात होती है। यूं कहा जाए कि पीरियड्स हर महीने आने वाला साइकिल है। ये न सिर्फ लड़कियों के शरीर का एक आवश्यक चक्र माना जाता है बल्कि इससे जुड़ी कई बातें भी सुनने में आती हैं।
ऐसी ही बातों में से है पीरियड्स के दौरान मंदिर में प्रवेश न करना, इस दौरान अचार न छूना और कई बार घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए भी सुना है कि पीरियड्स के दौरान और बाद में बाल सही समय पर धोना। हां सुनने में भले ही अटपटा क्यों न लगे लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनमें पीरियड्स के दौरान बाल धोने और न धोने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।
दरअसल शास्त्रों में लिखी कई बातों का जीवन से कुछ न कुछ संबंध जरूर होता है, लेकिन हम उसके बारे में जाने बिना ही उनका अनुसरण करने लगते हैं। ऐसे ही शायद मेरी जैसी कई महिलाओं के मन में ये ख्याल भी आया होगा कि आखिर पीरियड्स के दौरान और बाद में बाल कब धोने चाहिए जिससे पूरी तरह से पवित्रता बनी रहे। इस सवाल के जवाब के लिए हमने ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से बात की। आइए जानें पीरियड्स के दौरान बाल धोने के नियमों के बारे में।
ज्योतिष के अनुसार पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए
हम सभी की पीरियड्स की डेट अलग होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके पीरियड 3 दिन चलते हैं तो आपको चौथे दिन बाल धोने चाहिए। अगर आपके पीरियड्स की अवधि 7 दिन है तो आपको आठवें दिन बाल धोने की सलाह दी जाती है।
जिससे आपका शरीर पूरी तरह पवित्र हो सके। वैसे पीरियड्स ख़त्म होने के बाद पांचवें या आठवें दिन कोई भी वार क्यों न हो आप बाल धो सकती हैं। वैसे सबसे ज्यादा शुद्ध पांचवें दिन बाल धोना माना जाता है। यदि पीरियड एक -दो दिन भी चलते हैं तब भी आप पांचवें दिन बाल धोकर ही मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर प्रवेश करें।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को रात के समय बाल धोने की मनाही क्यों होती है? जानें क्या कहता है शास्त्र
बाल धोते समय आजमाएं ये उपाय
आप जब भी पीरियड्स के दौरान या बाद में बाल धोएं एक आसान उपाय जरूर आजमाएं। आप इस दौरान गुरुवार (गुरुवार के उपाय) को भी बाल धो सकती हैं, लेकिन किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको नहाते समय पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालें और उससे आसानी से बाल धोएं।
इस उपाय के बाद आप वर्जित दिनों में भी बाल धो सकती हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान किसी दिन बाल धोने की आवश्यकता पड़े तो आपको पहले बालों को पानी से धोना चाहिए उसके बाद बालों में साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल करें।
इस दिन जरूर धोएं बाल
पीरियड्स खत्म होने के अगले दिन ही आपको बाल धोना आवश्यक हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप पीरियड्स ख़त्म होने के तुरंत बाद बाल नहीं धोती हैं तो आपका शरीर शुद्ध नहीं माना जाता है।
वहीं पीरियड्स के दौरान बाल न धोने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है और बाल धोने से शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता है।
इसे भी पढ़ें: सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल, जानें वर्जित दिनों के उपाय
विज्ञान के अनुसार पीरियड्स के दौरान बाल धोने चाहिए या नहीं
यदि हम विज्ञान की बात करें तो पीरियड्स के दौरान बाल न धोने का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है और आप किसी भी दिन बाल धो सकती हैं। रिसर्च बताते हैं कि पीरियड के दौरान बाल धोकर नहाना एक मिथ है और आप किसी भी दिन बिना सोचे बाल धो सकती हैं। उससे आपके स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और ये एक मिथक मात्र है।
यदि आप शास्त्रों के नियमों की मानें तो पीरियड्स के कुछ विशेष दिनों में ही बाल धोएं, लेकिन विज्ञान में ऐसी कोई भी मनाही नहीं है बल्कि बाल धोने से आपका शरीर साफ़ और शुद्ध बना रह सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों