herzindagi
sania nehwal

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान, जानें कैसा रहा अब तक का सफर

बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने अपने खेल को अलविदा कहने की सूचना हम सबको दे दी है। ऐसे में इसके पीछे क्या वजह है और उन्हें क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला? जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 14:02 IST

Saina Nehwal Latest Updates: साइना नेहवाल, जिसने देश को लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाया और इसी के साथ पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, ने अब खेल से मुंह मोड़ने का मन बना लिया है। हालांकि, वह काफी लंबे समय से खेल से दूर हैं। बता दें कि साल 2023 में साइना ने आखिरी मैच सिंगापुर ओपन में खेला था। साइना ने एक पॉडकास्ट में कहा कि पिछले 2 सालों से वे खेल नहीं रही हैं। उन्होंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लेंगी। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि साइना ने क्यों लिया ये और इनका अब तक का सफर कैसा रहा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साइना नेहवाल ने क्यों यह फैसला लिया है। पढ़ते हैं आगे... 

साइना ने क्यों लिया ये फैसला? 

बता दें कि ये फैसला घुटनों की चोट के कारण लेना पड़ा है। साइना ने कहा कि हड्डी कमजोर हो गई है और गठिया की समस्या है। मेरे माता-पिता को, मेरे कोच को यह सब पता होना चाहिए। मैंने उन्हें बता दिया है। मैं अब नहीं खेल सकती। मेरे लिए ये मुश्किल है।

sania nehwal

साइना आगे कहती हैं कि उन्होंने कभी भी संन्यास का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया और ना ही कभी जरूरत महसूस हुई क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी गैरमौजूदगी स्थिति को साफ कर देगी। ऐसे में वे आगे कहती हैं कि धीरे-धीरे लोगों को एहसास हो जाएगा कि वे नहीं खेल रही हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास का ऐलान करना एक बड़ा मुद्दा है। मुझे लगा था कि मेरे समय हो गया है क्योंकि मैं अपने आप को ज्यादा पुश नहीं कर सकती थी। मेरा घुटना इस स्थिति में नहीं है।

वे अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए आप आठ-नौ घंटे ट्रेनिंग करते हो। मेरा घुटना अब एक-दो घंटे में सूज जाता है। इसके बाद खेलना मुश्किल होता है। इसलिए मुझे लगा कि अब बहुत हो गया। मैं अब और नहीं खे सकती।

इसे भी पढ़ें - प्रॉपर्टी खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, कहीं आपकी सपनों की जमीन कागजी तो नहीं? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

साइना नेहवाल का अब तक का सफर कैसा रहा?

बता दें किरियो ओलंपिक के दौरान साइना को घुटने की गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनक करियर डगमगाने लगा।हालांकि, गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक देश को दिलाया। इतना ही नहीं अपनी फिटनेस चुनौतियों के बीच भी उन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की।

sania nehwal (2)

साल 2024 में साइना ने खुद खुलासा किया कि वे गठिया (Arthritis) की समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि गठिया के साथ-साथ उनकी हड्डियां भी नरम पड़ गई हैं, जिसके कारण उन्हें कोर्ट में खेलने और मूवमेंट करने में काफी दर्द और मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें - ओटीटी पर धमाका करने को तैयार धनुष-कृति, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे 'तेरे इश्क में' के डिजिटल राइट्स, नोट करें तारीख

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।