
हर किसी का सपना होता है कि उनका एक अपना घर हो और घर बनाने के लिए प्रॉपर्टी भी खरीदनी पड़ती है, लेकिन आजकल प्रॉपर्टी स्कैम इतने बढ़ गए हैं, जिससे लोगों के मन में डर बैठ गया है। बता दें कि अब जमीन पर मालिकाना हक बताना काफी नहीं है बल्कि इससे अलग प्रॉपर्टी खरीदते वक्त कुछ अन्य चीजों की जांच करनी भी बेहद जरूरी है। यदि आप भी प्रॉपर्टी खरीदने जा रही हैं तो आपको कुछ चीजों की जांच करनी बेहद जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रोपर्टी को खरीदते वक्त किन चीजों को चेक करना बेहद जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...
जब भी आप प्रॉपर्टी खरीदें तो आप रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक जरूर करें। ऐसे में आप प्रॉपर्टी रजिस्ट्री आनलाइन चेक (Property Registry Check Online) और जमीन मालिकाना हक सत्यापन (Land Ownership Verification) करके देख सकती हैं।

इसमें न केवल मालिक का असली नाम लिखा आता है बल्कि प्रॉपर्टी पर यदि कोई केस चल रहा है या नहीं, यह भी पता हो जाता है। इससे अलग रजिस्ट्री नंबर सही है या फर्जी, आप प्रॉपर्टी रजिस्ट्री चेक करके यह भी पता लगा सकती हैं। साथ ही जमीन या फ्लैट की सही लोकेशन और माप के बारे में भी आप जान सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं
अब सबसे पहले डिजिटल लैंड रिकॉर्ड पोर्टल (Digital Land Record Portal) पर जाएं। ये आपको सही जानकारी देता है। उदाहरण यदि आप कोई प्रॉपर्टी यूपी के बुलंदशहर में खरीद रहे हैं तो आप यूपी बुलंदशहर पोर्टल पर खसरा नंबर डालकर जमीन की सारी डिटेल्स ले सकती हैं।

नोट - रियल एस्टेट फ्रॉड से बचने के लिए प्रॉपर्टी टाइटिल वेरीफिकेशन जरूरी है। ऐसे में आप रजिस्ट्री को ऑनलाइन मिलाएं। अब पुराने रिकॉर्ड को अच्छे से देखें और नक्शे की जांच करें। विक्रेता से आईडी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पहले से ही मांगें। ध्यान दें कि किसी भी डील से बचने के लिए वकील की सलाह जरूर ले लें।
इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।