
प्रॉपर्टी लेना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले समय में हर कोई पैसे इंवेट्स करने के बारे में सोचता है। ऐसे में अगर आप भी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवाने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन खरमास के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का काम सही समय और मुहूर्त में पूरा होगा। बस आपको इन सभी मुहूर्त की जानकारी सही तरीके से लेनी होगी, ताकि आपके सभी कार्य आसानी से हो सके।

रोग दिन की शुरुआत अशुभ 'रोग' चौघड़िए से हो रही है। इस समय नया काम, यात्रा, या लेन-देन करने से बचें, क्योंकि यह रोग या कष्ट की आशंका पैदा करता है। उद्वेग यह मुहूर्त भी अशुभ माना जाता है। तनाव, विवाद या अप्रत्याशित बाधाओं से बचने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक या सरकारी कार्यों में इस समय का उपयोग न करें।
चर यह मुहूर्त सामान्य होता है। मंगलवार को यात्रा, वाहन की खरीद-बिक्री या किसी भी गतिशील कार्य को शुरू करने के लिए यह समय ठीक है। लाभ यह समय व्यापार, शिक्षा, और धन संबंधी कार्यों के लिए उत्तम शुभ है। लाभ में किए गए कार्य से उन्नति और सफलता मिलती है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| रोग | 07:05 बजे से 08:24 |
| उद्वेग | 08:24 बजे से 09:43 |
| चर | 09:43 बजे से 11:02 |
| लाभ | 11:02 बजे से 12:21 |

काल रात की शुरुआत अशुभ 'काल' चौघड़िए से हो रही है। नया कार्य या यात्रा शुरू करने से बचें। लाभ रात में व्यापार और धन से जुड़े कार्यों की योजना बनाने के लिए यह समय शुभ माना जाता है। उद्वेग यह मुहूर्त अशुभ है। शुभ देर रात में धार्मिक अनुष्ठान या मंगलकारी कार्यों के लिए यह समय शुभ है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| काल | 05:37 बजे से 07:18 |
| लाभ | 07:18 बजे से 08:59 |
| उद्वेग | 08:59 बजे से 10:40 |
| शुभ | 10:40 बजे से 12:21 |

इसे भी पढ़ें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।