Important Rights & Laws Every Indian Should Know: भारतीय संविधान अपने नागरिकों को कई तरह के अधिकार देता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को अपने अधिकारों के बारे में पता ही नहीं होता। हर नागरिक को कुछ बेसिक लीगल जानकारी होनी ही चाहिए। इससे जीवन में आप किसी भी तरह की परेशानी में फंसने से बच सकते हैं। ऐसे बहुत से कानून हैं, जो आपको रोज की जिंदगी में आपके बहुत काम आ सकते हैं। इनकी मदद से आप किसी भी तरह के धोखे से बच सकते हैं।
अगर आप भी भारत के एक जिम्मेदार नागरिक हैं, तो आपको कुछ बेसिक कानूनों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 5 बेसिक लॉ बताएंगे, जिनकी मदद से आप किसी भी तरह के धोखे का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए जानें, कौन-से 5 कानून हैं, जो भारत में सभी को पता होने चाहिए?
यह भी देखें- Women Legal Rights: हर महिला को पता होना चाहिए ये 5 महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार, आप भी जान लें
हर नागरिक को कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट, 2019 के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप रोजाना खरीदारी करते हैं। ऐसे में अगर कभी कोई दुकानदार आपको गलत या खराब सामान देकर आपके साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश करता है, तो आप उसकी शिकायत इस कानून के तहत कर सकते हैं। इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
अक्सर ऐसा हो जाता है कि किसी मामले में पुलिस के पास जाने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। पुलिस शिकायत ही दर्ज नहीं करती। ऐसे में आप सीआरपीसी के सेक्शन 154 के तहत अपनी शिकायत सीधे सीधे एसपी से कर सकते हैं। आप चाहें, तो ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे भी बिना किसी परेशानी के शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अगर सड़क पर आपको पुलिस परेशान कर रही है और चालान काटने की धमकी दे रही है, तो आप मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सड़क पर केवल ट्रैफिक पुलिस ही आपको किसी गलती के लिए रोक सकती है। ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी पर वर्दी में होना भी जरूरी है। इसके अलावा, उनके पास अपना आईडी कार्ड भी होना चाहिए।
अगर आपको पुलिस बिना किसी गलती से गिरफ्तार कर लेती है, तो आप भारतीय संविधान के आर्टिकल 22(1) के तहत पुलिस से आपको गिरफ्तार करने की वजह और वारंट की मांग कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी मामले होते हैं, जिनमें पुलिस को बिना वारंट के गिरफ्तार करने का हक होता है।
आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर आप इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66D के तहत केस दर्ज करवा सकते हैं। इस तरह से आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच सकते हैं।
यह भी देखें- महिलाओं की सुरक्षा पर बने कई नियम, क्या पुरुषों की सेफ्टी को लेकर संविधान में हैं कानून? एक्सपर्ट से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।