लड्डू गोपाल की सेवा में सबसे ज्यादा ध्यान उनके भोग का रखा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जिस प्रकार एक बच्चे की भूख का ख्याल रखना चाहिए, ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल के भोग का भी ध्यान रखना चाहिए। लड्डू गोपाल को समय-समय पर अलग-अलग चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, हर मौसम के हिसाब से भी लड्डू गोपाल का भिन्न-भिन्न चीजों का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर लड्डू गोपाल को ठंड में किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।
ठंड में गोंद के लड्डू खाना सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। गोंद के लड्डू सर्दी में खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और चेहरे पर भी चमक आती है। ऐसे में आर आप अपने लाला को सर्दी से बचाना चाहते हैं तो उन्हें ठंड में गोंद के लड्डुओं का भोग अवश्य लगाएं।
यह भी पढ़ें: अचानक टूट जाए लड्डू गोपाल की बांसुरी तो क्या है मतलब?
ठंड में हरी सब्जियां बहुत आती हैं। यूं तो लड्डू गोपाल को सभी हरी सब्जियों का भोग लगाना चाहिए, लेकिन सरसों का साग विशेष रूप से भोग के तौर पर लड्डू गोपाल को अर्पित करें। इससे न सिर्फ लड्डू गोपाल खुश हो जाएंगे बल्कि बुध ग्रह भी कुंडली में मजबूत होंगे।
ठंड में लड्डू गोपाल को केसर कदूध या हल्दी का दूध या फिर केसर हल्दी दोनों मिश्रित दूध भोग में लगाना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल की कृपा बरसती है। साथ ही, कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं और उनके शुभ प्रभाव से जीवन में अच्छे परिणाम नजर आने लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के लिए पालना लाते समय रखें इन बातों का ध्यान
ठंड में रबड़ी या उससे बनी चीजों का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को रबड़ी का भोग लगाने से घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है। सदस्यों के बीच रिश्तों की मिठास बनी रहती है और आपसी तालमेल एवं प्यार भी बढ़ता है। घर से क्लेश दूर चल जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।