herzindagi
independence day special campaign

Aazaad Bharat Aazaad Naari: Her Zindagi की कैंपेन में महिलाओं की आजादी पर खुलकर बोली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा

Aazaad Bharat, Aazaad Naari मुहिम में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने महिलाओं की आजादी पर बात की। करियर से लेकर लाइफ पार्टनर चुनने तक, आज भी महिलाओं पर कई बंदिशें हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-09, 18:56 IST

यूं तो हम 15 अगस्त को आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को पूरी आजादी नहीं मिल पाई है। बात चाहे महिला सुरक्षा की हो, पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की पहचान की हो, उनके हक की हो या फिर उनके अस्तित्व की, काफी महिलाओं को अभी तक उनके हिस्से की पूरी आजादी नहीं मिली। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर herzindagi एक खास मुहिम लेकर आया है, जिसका नाम है 'आजाद भारत, आजाद नारी।' जिसके जरिए महिलाओं से हम पूछ रहे हैं कि उनके लिए आजादी का मतलब क्या है या फिर वे खुद को कितना आजाद मानती हैं, इस बारे में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी अपने विचार रखें। आइए जानते हैं।

Aazaad Bharat, Aazaad Naari कैंपेन में महिलाओं की आजादी पर खुलकर बोली एक्ट्रेस नुसरत भरूचा

nushrratt bharuccha in azaad bharat azaad naari independence day special campaign

नुसरत भरूचा ने इस बारे में अपनी राय रखते हुए कहा, "एक कमरे में अपनी ओपिनियन, अपनी बात रखने को भी आजादी माना जाता है लेकिन क्या यही वाकई में आजादी है? मैं तो अलग लेवल की आजादी सोचती हूं। हम आज भी उस इंडिया में हैं, जहां एक लड़की अपनी बात नहीं रख सकती है, अपना करियर नहीं चुन सकती है, अपना लाइफ पार्टनर नहीं चुन सकती है, ये सब उनके परिवार या दूसरे लोगों के द्वारा तय किया जाता है। अगर उस पहलू के आधार पर बात करें, तो अभी भी हमें लंबा रास्ता तय करना है। क्योंकि महिलाएं आज भी खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रही हैं। वे एक आजाद देश का हिस्सा जरूर हैं लेकिन पुरुष प्रधान समाज में वे खुद को आजाद महसूस नहीं करती हैं। उनके लिए आजादी क्या है, ये मेरा डिफाइन करना सही नहीं करेगा। लेकिन जो भी आपके लिए आजादी का मतलब है, उसे समझें और उसे हासिल करने की कोशिश करें। आप एक आजाद देश में रहती हैं, आप अपनी आजादी के लिए लड़ सकती हैं।"

यह भी पढ़ें- सुविधा या भ्रम? आंकड़े बताते हैं महिला सुरक्षा के नाम पर कैसे रहे आजादी के 76 साल

Aazaad Bharat, Aazaad Naari कैंपेन से कैसे जुड़ें?

her zindagi special campaign about female freedom

स्वतंत्रता दिवस पर herzindagi की मुहिम आजाद भारत, आजाद नारी से आप भी जुड़ सकती हैं। इससे जुड़कर आप हमें बताए कि आखिर आपके लिए आजादी का मतलब क्या है और आप खुद को कितना आजाद मानती हैं? इसके लिए आपको केवल हम तक अपनी एक वीडियो रिकॉर्ड करके +91-9311850232 पर भेजनी होगी। इसके अलावा आप अपनी वीडियो हमें सोशल मीडिया के जरिये भी भेज सकती हैं। इस वीडियो के जरिए आप हमें ये भी बता सकती हैं कि आजादी आपके लिए क्या मायने रखती है और महिला होने के नाते ऐसा कौन सा बदलाव है, जिसे आप लाना चाहती हैं और जो आपको बहुत जरूरी लगता है।

More For You

यह भी पढ़ें- Azaad Bharat, Azaad Naari : क्या आप खुद को आजाद मानती हैं? इस स्वतंत्रता दिवस पर जुड़िए herzindagi की मुहिम से और शेयर करें अपनी बात

यहां देखें एक्ट्रेस का वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।