अगर किसी व्यक्ति की पूरी जन्म तिथि का एकल अंक 2 बनता है तो उसका भाग्यांक भी 2 ही माना जाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 28-09-1990 है तो सभी संख्याओं का योग 2 यानी कि 2+8+0+9+1+9+9+0=11 (1 +1 =2 ) होगा।
जब बात इनके व्यक्तित्व और लव लाइफ की आती है तब ये दूसरों से थोड़े अलग हो सकते हैं। कई बार इस भाग्यांक की महिलाएं पुरुषों को अपनी ओर अद्भुत तरीके से आकर्षित कर सकती हैं। आइए Ashuu Tyagi, Astrologer, Vastu Consultant, and Numerologist, Koo App से विस्तार से जानें भाग्यांक 2 के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बातों और उनकी लव लाइफ के बारे में।
भाग्यांक 2 वाले ऐसे समूह के व्यक्ति होते हैं जो लोगों के बीच किसी भी मतभेद को सुलझाने, शांति बनाने और उन्हें फिर से जोड़ने की क्षमता रखते हैं। आप सहानुभूतिपूर्ण, विचारशील और एक अच्छे श्रोता होने के कारण चतुराई से स्थितियों को सही करने की क्षमता रखते हैं।
जब प्यार की बात आती है तब भाग्यांक 2के लोग किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करते हैं। ये लोग आसानी से किसी के भी सामने खुलते नहीं हैं। इनके बारे में ये बात सभी जानते हैं कि जो किसी रिश्ते में आने में सबसे अधिक वक्त लेता है, वह बाद में रिश्ते में सबसे लंबे समय तक रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: Lucky Number: कैसा होता है 'भाग्यांक-2' वालों का व्यक्तित्व?
भाग्यांक 2 के लोग भावुक और सहानुभूतिपूर्ण होते हैं। ये प्रेम के लिए समर्पित होते हैं जो प्यार और देखभाल को ज्यादा महत्व देते है। इनका ये स्वभाव अपने साथी के साथ अच्छी तरह से जुड़ने में मदद करता है।
प्रेम संबंधों में कई बार उनके साथ विश्वासघात या दुर्व्यवहार किया जा सकता है, लेकिन इस पर ये अपना आपा खो सकते हैं। हालांकि,आप एक जीवन पथ नंबर 2 व्यक्तित्व के रूप में एक महान साथी, जीवन में एक कर्ता और एक पूर्णतावादी हैं जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक आसानी से हार नहीं मानते हैं। आपका सुरक्षित भविष्य शिक्षण, उपचार और परामर्श के क्षेत्रों में निहित है जहां आप अपना हाथ आजमा सकते हैं।
जब बात भाग्यांक 2 के प्रेम संबंधों की आती है तब ये प्रेम के रिश्ते में भी अपने आत्मसम्मान को बार-बार कम नहीं होने देते हैं। ये आत्मविश्वासी होते हैं और इनके जीवन में चीजें हमेशा अच्छी तरह से चलती रहती हैं।
ये लोग किसी के भी सामने अपने आपको झुकाते नहीं हैं और हमेशा रिश्ते में दृढ़ होते हैं। इनका ये स्वभाव हमेशा इनके सम्मान को बनाए रखने में मदद करता है। खुद पर विश्वास रखने की आदत इन्हें हमेशा प्रेम या किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Number 1: अगर आपका भाग्यांक 1 है तो अपनी लव लाइफ के बारे में जरूर जानें
चूंकि नंबर 2 अक्सर पहले से ही घटनाओं को भांपने के गुण से भरे होते हैं, इसलिए वे अपने साथी के दिमाग को पढ़ने में अच्छे हो सकते हैं। एक ओर यह काफी मजेदार भी हो सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ यह साथी के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकते हैं। इस नंबर को सामाजिकता का आनंद लेना पसंद होता है और वे वास्तव में किसी पार्टी में पूरी तरह रम सकते हैं। नंबर 2 के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वे संकट की स्थिति में अपने साथी को कभी भी नहीं छोड़ते हैं और हमेशा बिना परेशानी के ही अपने जीवनसाथी का साथ देते हैं। लेकिन याद रखें कि अगर आपके साथी का नंबर 2 है, तो उसे समय-समय पर उनकी अहमियत के बारे में याद दिलाते रहें।
भाग्यांक 2 के लिए सबसे अच्छे मिलान में उनका ही भाग्यांक यानी कि 2 हो सकता है और जब बात शादी की हो तब उन्हें 1, 3 और भाग्यांक 6 से शादी करने की सलाह दी जाती है। वहीं इन भाग्यांकों के लिए सबसे खराब मिलान भाग्यांक 5 और 8 (भाग्यांक 5 और भाग्यांक 8 के संबंध कैसे होते हैं) को माना जाता है। यदि आप प्रेम या शादी के बंधन में बंधे हैं तो आपके लिए यही सबसे उपयुक्त मिलान माने जाते हैं।
भाग्यांक 2 के लिए प्रेम और विवाह संबंध हमेशा से ही अहमियत तखते हैं और रिश्ते में ये लोग दृढ़ होते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।