Sat Feb 28, 2026 | Updated 09:06 AM IST
aaj ka mithun rashifal 28 february 2026 your stability will bring you success gemini today horoscope

Aaj Ka Mithun Rashifal March 2026: इंक्रीमेंट का है इंतजार? आपकी 'स्थिरता' ही दिलाएगी सफलता, जानें मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज प्रेम जीवन में सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा, जिससे रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी। विवाहित महिलाएं यदि आर्थिक या पारिवारिक मुद्दों पर शांत और स्पष्ट संवाद करेंगी तो संबंध और मजबूत होंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 07:10 IST

Gemini Horoscope Today, 28 February 2026: 28 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके द्वितीय भाव में स्थित रहेगा। द्वितीय भाव धन, बचत, परिवार, वाणी, खानपान, मूल्य प्रणाली और आत्मसम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क राशि में चंद्रमा भावनाओं को गहरा करता है, इसलिए आज आपके निर्णय पूरी तरह व्यावहारिक नहीं बल्कि भावनात्मक आधार पर हो सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई चर्चा आपको भीतर तक प्रभावित कर सकती है। आज आपकी वाणी में मिठास भी रहेगी और संवेदनशीलता भी, लेकिन यदि मन आहत हुआ तो वही वाणी तीखी भी हो सकती है। आज आपको विशेष रूप से अपने शब्दों और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज इमोशनल सिक्योरिटी रहेगी। विवाहित महिलाओं को लाइफ पार्टनर से आर्थिक या पारिवारिक विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी बात स्पष्ट और शांत तरीके से रखेंगी तो समाधान संभव है, लेकिन व्यंग्य या तंज रिश्ते में दूरी ला सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज परिवार के माध्यम से किसी नए प्रस्ताव की चर्चा हो सकती है। आज आपका अट्रैक्शन हाई लेवल का होगा। मिथुन राशि से जुड़ी जानकारी आपका भाग्य बना सकती हैं।

  • उपाय: मां लक्ष्मी को कमल गट्टा या खीर अर्पित करें और 11 बार ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जप करें।

इसे भी पढ़ें- Mithun Saptahik Rashifal 02-08 March 2026: अचानक धन लाभ करेगा खुशियों की बारिश, पार्टनर संग हो सकती है गलतफहमी; जानें मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

कार्यस्थल पर आज आर्थिक मामलों या वेतन से जुड़ी चर्चा हो सकती है। यदि आप बैंकिंग, अकाउंट्स, फाइनेंस, शिक्षण, फूड इंडस्ट्री या फैमिली बिजनेस से जुड़ी हैं तो दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी कलीग्स की बात आपको प्रभावित कर सकती है, लेकिन किसी भी बात का तुरंत जबाब देना समझदारी नहीं होगी। यदि प्रमोशन या इंक्रीमेंट पर विचार चल रहा है तो धैर्य रखें। आज आपकी स्थिरता ही आपकी ताकत है।

  • उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपनी तिजोरी या पर्स में एक चांदी का सिक्का रखें।

Gemini money forecast 2026

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज खर्च और बचत के बीच संतुलन आवश्यक है। घर, भोजन, सजावट या पारिवारिक जरूरतों पर खर्च संभव है। संतुष्टि के लिए अनावश्यक खरीदारी करने से बचें। यदि कोई इन्वेस्टमेंट प्लान है तो परिवार के अनुभवी सदस्य से सलाह लें। पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है, लेकिन बड़ा रिस्क लेने से बचें।

  • उपाय: आज सफेद चावल या दूध का दान करें।

इसे भी पढ़ें-  Mithun Rashifal March 2026: म‍िथुन राश‍ि वालाें को कर‍ियर में म‍िलेगी सफलता, समय न देने से रूठ सकता है पार्टनर; जानें कैसा बीतेगा मार्च का महीना?

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज विशेष रूप से गला, थायरॉइड, मुख, दांत, जीभ, गले का संक्रमण, आंखें, गर्दन और पाचन तंत्र पर ध्यान देना आवश्यक है। अधिक मीठा या तला-भुना भोजन पेट में गैस, एसिडिटी या सूजन बढ़ा सकता है। तनाव के कारण जबड़े में जकड़न या दांत पीसने की समस्या भी हो सकती है। ठंडी चीजों से गले में खराश संभव है। ब्लड शुगर के पैशेंट को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

  • उपाय: स्नान के जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

image credit- freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;