
Scorpio Horoscope Today, 28 February 2026: 28 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हुए आपके नवम भाव में स्थित है। नवम भाव भाग्य, धर्म, गुरु, उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा, पिता समान व्यक्ति और जीवन की दिशा का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क का चंद्रमा यहां बैठकर आपके विश्वास को बढ़ाएगा । आज आप सामान्य दिनचर्या से ऊपर उठकर जीवन के बड़े प्रश्नों पर सोच सकती हैं। आज भाग्य आपका साथ दे सकता है।
प्रेम जीवन में आज वैचारिक सामंजस्य महत्वपूर्ण रहेगा। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के साथ भविष्य, बच्चों की शिक्षा या किसी यात्रा की योजना पर चर्चा करनी पड़ सकती है। यदि विचारों में मतभेद हैं तो टकराव हो सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए दूर स्थान, अलग संस्कृति या उच्च शिक्षा से जुड़े व्यक्ति के प्रति आकर्षण संभव है। लेकिन केवल भावना में बहना ठीक नहीं। रिश्ते को व्यावहारिक आधार पर भी परखें।
उपाय: सुबह किसी मंदिर में जाकर पीला फल अर्पित करें और अपने गुरु या पिता समान व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
-1772115943619-1772191793204.jpg)
करियर के क्षेत्र में आज नई दिशा सोचने का दिन है। यदि आप उच्च शिक्षा, कानून, प्रशासन, विदेशी संपर्क, आध्यात्मिक कार्य या ट्रेनिंग से जुड़ी हैं तो लाभ के संकेत हैं। कोई सीनियर आज आपको मार्गदर्शन दे सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा संभव है। लेकिन नियमों को हल्के में न लें। डॉक्यूमेंट , कॉन्ट्रैक्ट्स या शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
उपाय: अपने कार्य से पहले 9 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिल सकता है। किसी पेंडिंग पेमेंट का रेसोलुशन हो सकता है। विदेश, शिक्षा या यात्रा से संबंधित खर्च संभव है। यदि इंवेस कर रही हैं तो लॉन्ग टर्म की प्लानिंग बेहतर रहेगी। कानूनी या टैक्स से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। आज किसी भी पेपर पर बिना चेक किये साइनन न करें।
उपाय: पीली दाल का दान करें या किसी ब्राह्मण को हल्दी भेंट करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज विशेष ध्यान दें जांघें, कूल्हे, लिवर, पाचन तंत्र, हार्मोनल , ब्लड और मानसिक स्पष्टता प्रभावित हो सकती है। अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन लिवर पर दबाव डाल सकता है। लंबी यात्रा से थकान या शरीर में जकड़न हो सकती है। तनाव से पाचन कमजोर पड़ सकता है। पानी कम पीने से शरीर में भारीपन रहेगा।
उपाय: आज आठ बार काम गायत्री मंत्र का जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।