साल खत्म होने को है। त्योहारों से भरे अक्टूबर माह के बाद अब नवंबर का शांत महीना आ गया है। मौसम ने भी करवट ले ली है। अब देखना यह कि यह नया महीना अपने साथ पिटारे में आपके लिए क्या लेकर आया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना आपके लिए कैसा साबित होने वाला है तो अपने राशि के अनुसार अपना भविष्यफल जरूर पढ़ें।
इसे जरूर पढ़े- ब्यूटी एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल से जानिए राशि के हिसाब से कैसे करें मेकओवर
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
मेषा राशि के जातकों को इस महीने अपनी जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ा भी आलस्य नहीं दिखाना चाहिए। अगर आप पढ़ने लिखने वाले हैं तो ध्यान रहे कि यह महीना शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम करने का है। यह बहुत ही आवश्यक है कि आप हार्डवर्क जरूर करें। हो सकता है कि आपका इस महीना सुख-साधन वस्तुओं को खरीदने में खूब व्यय हो. आपको अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ अंक : 6
उपाय: आपको गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही चंदन का इत्र इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़े- Vastu Tips: ‘दौड़ते हुए घोड़े’ की पेंटिंग का क्या है महत्व, एक्सपर्ट से जानेंवृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
हो सकता है कि इस महीने वृषभ राशि वालों के मन में नई भौतिक आकांक्षाएं उत्पन्न हों। आपके निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी और यह कष्टकारी भी हो सकती हैं। अगर कोई कार्य गैर सांस्कारिक है और आपका मन उसकी और आकर्षित हो रहा है तो आपको उस ओर अंकुश लगाना चाहिए।
शुभ रंग : ग्रे
शुभ अंक : 8
उपाय: बाजरा, ज्वार या किसी भी प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। साथ पक्षियों भोजन कराएं।इस महीने स्नान हेतु लेमन ग्रास के एरोमा आयल का प्रयोग करें इससे आपको फायदा होगा।घर में रखेंगी बांसुरी तो मिलेंगे ये 5 बड़े लाभ
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
इस माह मिथुन राशि के जातकों के मन में नई अभिलाषाएं उत्पन्न होंगी। हो सकता है कि शास्न-सत्त की दिशा में काम कर रहे लोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध हों। हो सकता है आपको इस दिशा में कोई नए अवसर मिलें। आपको इस माह किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति करने को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 7
उपाय: कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें। उनकी सेवा, पूजा लाभकारी रहेगी।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
कर्क राशि के चातकों के लिए यह माह थोड़ा कठिन है। उनके मन में निराशा बनी रहेगी और यह उनकी योजनाओं को पूरा करने में बाधक होगी। आपको इस माह एक साथ कई चिंताएं सताएंगी। अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। आपको उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही आपको इस माह जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
उपाय : छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पक्षियों के पानी भरकर रखें।पंडित जी से जानिए कि ‘मोती’ आपके लिए शुभ है या अशुभ
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
इस माह सिंह राशि वाले जातकों को थोड़ा संभल कर बात करने की जरूरत है। आपकी कटु वाणी रिश्तों में दरार ला सकती है। हो सकता है कि इस माह किस महत्वपूर्ण कार्य में आपको धनाभाव सहना पड़े। इससे आपका काम भी रुक सकता है। आपके प्रियजनों के सहयोग से आपकी समस्याएं हल भी हो सकती हैं।अच्छी आशाएं से क्रियाशीलता बढ़ेगी।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
उपाय : विष्णु भगवान के मंदिर में गेहूं चढ़ाएं। इस महीने पानी में चन्दन का तेल मिला कर स्नान करें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
आपकी पुरानी समस्याओं का समाधान इस माह आपको मिल जाएगा। इससे आप राहत की सांस ले पाएंगी। हो सकता है कि आपकी नौकरी में कुछ परिर्वतन हो जो आपके लिए लाभाकारी साबित होगा। हो सकता है कि आप अपने काम में इतना व्यस्त रहें कि अपनी निजी जरूरतों को पूरा न कर पाएं।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
उपाय : हरी मिर्ची और निंबू खुद के ऊपर से उल्टी दिशा में 7 बार घुमाकर सड़क पर फेंक दें। इसके साथ स्नान में मोगरे के एरोमा आयल डाल कर ही नहाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
तुला राशि वालों के लिए यह माह कठिनाइयां ला सकता है। आपको विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां महसूस हो सकती हैं। बीती बातों को भूल कर आपको वर्तमान में जीने का प्रयास करना चाहिए। कल्पनाएं व आकांक्षाएं आपके मन में जन्म लेंगी और आपको उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। आलस्य को त्याग दें।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1
उपाय : किसी मंदिर में चमेली का इत्र दान दें एवम नहाने के पानी में भी चमेली का तेल डाल कर नहाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको बता दें कि आपको किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण होगा। हो सकता है कि आपके रोजगार में आपको को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़े इससे आपका मन हतोत्साहित रहेगा। अगर आप अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस माह किसी पुराने संबंधी से भेंट संभव।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
उपाय : इस महीने बिना घी की रोटी खाएं।स्नान हेतु लेवेंडर का एरोमा आयल प्रयोग करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
इस अपने तेज दिमाग के बल पर आप हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। भौतिकता लालच में किसी दूसरे के कहने में न आएं वरना आपको आर्थिक क्षति हो सकती हैं। आपका आपके जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।
शुभ रंग : मैरुन
शुभ अंक : 4
उपाय : नित्य1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें। इसके साथ ही आप यूकेलिप्टस के एरोमा आयल का प्रयोग स्नान करते वक्त जरूर करें। लाभ मिलेगा।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
इस माह आपको पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। इससे आपको सुख की अनुभूति होगी। इस माह भौतिक आकांक्षाएं आपके मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए इस माह ग्रह अनुकूल होंगे। हो सकता है कि इस माह आप नई दिशा में सक्रिय हो जाएं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
उपाय : गोशाला में कुछ रूपये का दान दें। स्नान में मोगरे का एरोमा आयल प्रयोग करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुम्भ राशि के लोगों की इस माह शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। अगर आप अपने कार्यो को नियोजित परिश्रम के साथ करेंगी तो इससे आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आपको शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 6
उपाय : दिन में 2 बार पैर पानी से धोएं। गुलाब जल का एरोमा आयल स्नान करते वक्त प्रयोग करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अगर आपकी राशि मीन है तो आपको इस महीने शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपकी सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति वाले व्यक्ति से आपके संबंध मधुर होंगे। आपको आलस्य त्यागने की जरूरत है।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 8
उपाय : चन्दन का एरोमा आयल स्नान करते वक्त प्रयोग करें तथा नित्य 1 या 2 घूंट गंगाजल अवश्य पिएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों