अगर आप अपने मेकओवर करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको एक्पर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। मेकओवर आपके पूर लुक को बदल देता है। मेकअप से लेकर आपके हेयरस्टाइल और आउटफिट्स सब अगर आप अपनी पर्सनेलिटी के हिसाब से पहनेंगी तो आप हमेशा ही उसमें कॉन्फीडेंट महसूस करेंगी। आपकी राशि आपकी पर्सनेलिटी के बारे में सब बताती है। अब आप अपनी राशि के हिसाब से कैसे अपना मेकओवर कर सकती हैं इस बारे में आपको मेकअप एक्सपर्ट और स्टार सैलून एन एकेडमी की डायरेक्टर आश्मीन मुंजाल बता रही हैं।
12 राशियों में से सबसे पहली मेष राशि का zodiac element फायर होता है। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की महिलाएं नेच्यूरल लीडर की तरह होती हैं जो आमतौर पर सबसे पहले शुरुआत करती हैं। क्योंकि इस राशि का zodiac element फायर है इसलिए इन महिलाओं को लाल रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए। ये बोल्ड कलर जैसे रेड और ऑरेंज कलर की लिपस्टिक लगाएंगी तो ये जहां भी जाएंगी इनकी एनर्जी, स्ट्रेंथ और पैशन हमेशा ही बना रहेगा। इसी तरह से अगर इनके नेल्स के बारे में बात करें तो इन्हें रेड नेल पॉलिश ही लगानी चाहिए।
अगर आप बोल्ड कलर नहीं लगाना चाहती तो आपको पेस्टल्स के ब्राइट शेड्स यूज़ करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। वृष राशि की महिलाएं फन लविंग होती हैं। उन्हें सब चीज़ों में कुछ ज्यादा की ही आज होती है। इमोशन्स हों या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स उन्हें सब एक्सेस में ही चाहिए। ये क्रेज़ी होती हैं और इन्हें महंगी चीज़ें काफी पसंद होती हैं। वृष राशि वाली महिलाएं प्रेक्टिकल होती हैं। इन्हें नेचूरल कलर चुनने चाहिए। मेकअप की बात करें तो ये वल्गर दिखना पसंद नहीं करती। इन्हें ब्राइट की जगह नेेचुरल लुक के बारे में सोचना चाहिए। स्मोकी शेड्स, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, शैम्पन और बेरी इस तरह के रंग इन्हे ज्यादा सूट करेंगे।
मिथुन राशि की महिलाएं अपने ड्यूल नेचर की वजह से जानी जाती हैं। इन्हें डार्क और लाइट दोनों कलर पैलेट्स ही पसंद होते हैं। इसी वजह से इन्हें कॉस्मेटिक पसंद करने में भी काफी परेशानी होती है। इन्हें पीच और पेल पिंक इस तरह के रंग चुनने चाहिए जो इनके स्पंकी नेचर को और भी इहेंस करेंगे। इन्हें मेकअप में मैट लुक ज्यादा पसंद आएगा।
कर्क राशि की महिलाएं घरेलू होती हैं और इन्हें अपने परिवार और दोस्तों के बीच में रहना बेहद पसंद होता है। इन्हें सफेद रंग ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। कर्क राशि की महिलाए बेहद लॉयल और सच के साथ बात करने वाली होती हैं। इन महिलाओं को नेच्यूरल और न्यूड शेड्स मेकअप करते समय यूज़ करने चाहिए। अगर किसी एक कलर की बात करें तो इन्हें पिंक शेड्स चुनने चाहिए। सोफ्ट रोज़ या फिर म्यूटिड टोन भी इनके लिए बेस्ट हैं।
सिंह राशि की महिलाएं पावरफुल, गॉर्जियस और हिम्मत वाली होती हैं। इनके नेचर की बात करें तो ये बहुत बोल्ड होती हैं। इनके लिए रेड, ऑरेंज और पिंक शेड्स बेस्ट हैं। इस राशि की महिलाएं जहां भी जाती हैं हमेशा सभी लोगों के बीच सबसे ज्यादा नोटिस की जाती हैं। इन्हें शाइनी शेड्स और कलर आइलाइनर लगाना भी पसंद होगा।
इसे जरूर पढ़ें- BoroPlus Doodh Kesar Body Lotion Antiseptic का रिव्यू और कीमत
कन्या राशि की महिलाएं काफी चूज़ी होती हैं इतना ही नहीं इन्हें हर बात को अपनी तरह से तो जज करती ही हैं साथ ही इनका नेचर भी काफी मुश्किल होता है। इन्हें मेटेलिक और ब्रॉन्ज़ शेड्स बेहद सूट करेंगें। युनिवर्सल शेड्स की बात करें तो इन्हें पीच, पेल पिंक भी जरूर पसंद आएंगे। इन्हें रॉयल ब्लू कलर ज्यादा अट्रेक्ट करेगा तो ये चाहें तो इस शेड का आइलाइनर भी लगा सकती हैं।
तुला राशि का zodiac element हवा होती है। इस राशि की महिलाएं के लिए यैलो, पिंक और एक्वा कलर बेस्ट होते हैं। इसके अलावा इन्हें तैयार होते समय ज्वेलरी और हेयर एक्सेसरी भी कैरी करनी चाहिए। आप अगर अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप खूबसूरत हैंड बैग्स भी कैरी करें। इन्हें सब चीज़ें पार्टनरशिप में करने की आदत होती है इसलिए ये मेकअप भी हमेशा कॉम्बीनेशन में ही करना पसंद करती हैं।
इस राशि की महिलाएं इमोशनल और खूबसूरत होती हैं। इनके लिए बेस्ट कलर के बारे में बात करें तो इन्हें मैरुन कलर या फिर बरगंडी और बेरी जैसे हॉट शेड्स यूज़ करने चाहिए। ये कलर आप आइ शेड्स पर भी यूज़ करती हैं। स्कॉर्पियो के स्वभाव की बात करें तो ये दूसरों पर हावी होना पसंद करती हैं और ये जिसे प्यार करती हैं, उसके लिए बेहद इमोशनल होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- त्वचा पर हो रहा है उम्र का असर, ये 5 एंटी एजिंग सीरम हो सकते हैं बेस्ट
धनु राशि वाली महिलाएं जो भी करती हैं उसे पूरी तरह से सोच समझकर करती हैं। उनका दीमाग में सभी कुछ हमेशा ही क्लीयर होता है। इन्हें एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है इसलिए ये कई बार क्रेज़ी और अनचाही चीज़ें भी कर बैठती हैं। सेंसिटिव शेड्स पर्पल ब्राउन ये इन्हें यूज़ करना चाहिए।
इन्हें अपने मेकअप लुक में ब्राउन शेड्स यूज़ करने चाहिए ये इनकी ओवरऑल पर्सनेलिटी के लिए बेस्ट रहेंगे। इसके अलावा इस राशि की महिलाएं शिमरी और पेस्टल शेड्स भी यूज़ कर सकती हैं लेकिन ये जितना सिंपलिसिटी से खुद को कैरी करेंगी उतना ही कॉन्फीडेंट फील करेंगी और लोग भी इनसे इम्प्रेस होंगे। डीप पिंक कलर भी इनके के लिए बेस्ट है।
कुंभ राशि वाली महिलाओं का स्वभाव होता है कि वो अपने आसपास वालों की बेहद केयर करती हैं। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि इस राशि का zodiac element पानी है लेकिन असल में ये हवा है। न्यूड ह्यू और स्किन पर ब्रॉन्ज़र शेड्स इन्हें ज्यादा सूट करेंगे। मेकओवर करना चाहती हैं तो आप पर्पल कलर के बारे में भी सोच सकती हैं।
मीन राशि वाली महिलाएं मन से बच्चों की तरह मासूम होती हैं। इनका नेचर काफी सोफ्ट और इमोशनल होता है। रेड और प्लम्स कलर इनके लिए बेस्ट हैं। इन्हें अच्छे जूते पहनने का शौक होता है जिसकी वजह से आपको हमेशा ही इनके पास अच्छा कलेक्शन मिलेगा। शिमर आइशेडो इनके लिए बेस्ट आइ मेकअप होगा। अगर आप चाहें को आइ को ड्रेमेटिक लुक देने के लिए इस पर ज्यादा मस्कारा भी यूज़ कर सकती हैं। इनके हेयर स्टाइल की बात करें तो ये शॉर्ट और लॉन्ग हर तरह के बालों को कैरी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।