आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। वैसे तो हर वर्ष 15 अगस्त को देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, मगर इस बार इस राष्ट्रीय त्योहार पर लोगों में दोगुनी खुशी देखी जा रही है।
जाहिर है, आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और देश आजादी की इस डायमंड जुबली को जोर-शोर से मना रहा है, पूरा देश देश भक्ति में डूबा हुआ है।
आम जनता से लेकर देश के सेलिब्रिटी तक में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। किसी ने अपने पूरे घर को तिरंगे के रंग से नहला दिया है, तो कोई राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी खुशी को जाहिर करता हुआ नजर आ रहा है।
हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ सेलिब्रिटीज की तस्वीरें दिखाएंगे और बताएंगे कि उन्होंने ने इस स्वर्णिम अवसर को किस अंदाज में मनाया है।
इसे जरूर पढ़ें- 75th Independence Day: जानें कैसे बना था 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना जिसे सुन रो पड़े थे नेहरू
View this post on Instagram
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
देश के सबसे बड़े बिजनेस मैने और अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी में चार चांद लगाते हुए अपने घर एंटीलिया तक पहुंचने वाले रास्ते को दुल्हन की तरह सजवा दिया है। साथ ही इस रास्ते से गुजरने वाले हर शख्स के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सोनू सूद
बॉलीवुड के इस नायक को गरीबों का मसीहा कहा जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनके घर के बाहर का है। यहां वह लोग लंबी कतार लगाए खड़े हैं, जिन्हें उम्मीद है कि सोनू सूद उनकी मदद करेंगे और उन्हें परेशानी से बाहर निकालेंगे। सोनू ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है 'देश का हर घर मेरा'।
इसे जरूर पढ़ें- 15 अगस्त तक फ्री में इन ऐतिहासिक स्मारकों को करें एक्सप्लोर
View this post on Instagram
सोनाली बेंद्रे
किसी ने सच ही कहा है, दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो अपने देश की मिट्टी की खुशबू हम हिंदुस्तानियों की रगों में समाई हुई है। सोनाली बेंद्रे इसका एक सबसे अच्छा उदाहरण है। इस वक्त सोनाली अपने काम के सिलसिले में एटलांटा गई हुई हैं और वहां वह कैसे अपने देश की स्वतंत्रता को सेलिब्रेट कर रही हैं, इसकी झलक तस्वीरों में आप देख सकते हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी तिरंगा लहराते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों साथ है और दोनों ने ही अपने हाथों में बड़े प्रेम से राष्ट्रीय ध्वज को थामा हुआ है।
View this post on Instagram
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने भी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कुछ बच्चे तिरंगे को सलामी देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए नेहा आजादी, दोस्ती और भविष्य को दर्शाने का प्रयास कर रही हैं।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह तिरंगे को हवा में लहराते हुए नजर आ रही हैं। हवा में स्वतंत्रता से लहराता राष्ट्रीय ध्वज ही हमें आजादी का अहसास कराता है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान
शाहरुख खान का घर मन्नत केवल दिखने में खूबसूरत नहीं है बल्कि इस घर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस को भी शाहरुख ने पूरे परिवार के साथ फ्लैग होस्टिंग करके मनाया।
सलमान खान
सलमान खान ने भी अपनी एक तस्वीर तिरंगे के साथ शेयर की है, जो देश के प्रति उनके असीम प्रेम का प्रतीक है।
View this post on Instagram
सचिन तेंदुलकर
सचिन को क्रिकेट गॉड कहा जाता है, मगर तिरंगे के आगे हर किसी का कद छोटा है और यह बात सचिन ने साबित भी कर दी है। एक वीडियो पोस्ट के जरिए सचिन घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाते हुए कह रहे हैं, 'दिल में भी तिरंगा और घर पर भी तिरंगा।'
अनुपम खेर
कोई भी सोशल मुद्दा हो या देश से जुड़ा कोई काम अनुपम खेर अपनी राय देने में और देश के लिए कुछ करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी उन्हें अनोखे ढंग से इसे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों